सीमा हैदर के बाद अब दो चीनी नागरिकों की नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश, बिहार में किया गिरफ्तार
Bihar News: हाल ही में नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब बिहार में अवैध रूप से भारत में दाखिल करने की कोशिश के आरोप में दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक नेपाल के बीरगंज के रास्ते भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे दो चीनी नागरिकों को इमिग्रेशन ऑफिसर ने गिरफ्तार किया है।

बिना वैध वीजा के यह दोनों भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों चीनी नागरिक दूसरी बार अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मालूम चला है कि इन्हीं दोनों को दो जुलाई को पहली बार नेपाल बॉर्डर पार कर भारत में एंट्री करने के दौरान पकड़ा था, जिसके बाद एक बार फिर दोनों ने वो ही हरकत दोहराई है।
20 दिनों के अंदर दूसरी बार हरकत
हालांकि इन दोनों चीनी नागरिकों का भारत में दाखिल होने के पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं लगा है, लेकिन इमीग्रेशन ऑफिसर्स को जासूसी का शक है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों ने शनिवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
बिना दस्तावेज के साथ भारत घुसने की तैयारी
पूर्वी चंपारण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने रविवार को कहा कि चीनी नागरिकों की पहचान चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्शी के निवासी झाओ जिंग और एफयू कांग के रूप में की गई है, जिन्हें शनिवार रात 8.45 बजे रक्सौल शहर में भारतीय सीमा शुल्क कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया, जब वे बिना किसी वैध दस्तावेज के सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।
'जासूसी' का शक
एसपी ने आगे कहा कि उनके इस कदम के पीछे का मकसद फिलहाल नहीं बताया जा सका। पूछताछ की जा रही है। इधर, बॉर्डर पर तैनात आव्रजन अधिकारियों ने भी चीनी नागरिकों की अवैध आवाजाही के पीछे 'जासूसी' की संभावना से इनकार नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications