Bihar Weather News: बारिश-आंधी और वज्रपात से तबाही, 10 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट, जानिए मौसम का हाल?

Bihar Weather, Rainfall Updates: बिहार में इस समय मॉनसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शनिवार को हुई तेज बारिश, आंधी और वज्रपात ने राज्यभर में भारी तबाही मचाई। कहीं घर उजड़ गए, तो कहीं परिवार बर्बाद हो गए। आपदा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को हुई घटनाओं में कुल 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन जिलों में बरपा कहर
आंधी-तूफान और तेज बारिश से वैशाली, रोहतास और मुजफ्फरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। आकाशीय बिजली गिरने से पश्चिम चंपारण में 2, भोजपुर में 1, जहानाबाद में 1, किशनगंज में 1 और अरवल में 2 लोगों की मौत हुई। राज्य के कई इलाकों में घर, सड़कें और फसलें पानी में डूब गईं।

Weather Update Bihar

आज फिर मच सकता है तांडव
आईएमडी (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को भी बिहार के कई जिलों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। मधुबनी, सुपौल और अररिया में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट है। किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा में अति भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं कटिहार, दरभंगा, समस्तीपुर और खगड़िया में भारी बारिश, अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के मुताबिक, 06 अक्टूबर तक भारी बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद बारिश में धीरे-धीरे कमी आएगी। 09 अक्टूबर से बिहार के कई जिलों में बारिश का नामोनिशान नहीं रहेगा। अक्टूबर मध्य तक मॉनसून की विदाई हो सकती है। इस लिहाज से यह सीजन की आखिरी भीषण बारिश मानी जा रही है।

तापमान का हाल
भारी बारिश की वजह से दिन और रात का तापमान लगभग बराबर हो गया है। राजधानी पटना में दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2 डिग्री का अंतर रहा। मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में यह अंतर महज 1 डिग्री रह गया। बारिश से कई जिलों में दिन में ही अंधेरा छा गया।

सरकार की अपील
सरकार और आपदा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम अलर्ट को गंभीरता से लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली गिरने और जलजमाव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बिहार में मॉनसून का यह आखिरी बड़ा प्रकोप साबित हो सकता है। फिलहाल राज्य के कई जिलों में जीवन अस्त-व्यस्त है और लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+