Bihar Weather News: बारिश का कहर!, नदियों का बढ़ा जलस्तर, 17 जिलों में अलर्ट, जानिए कब तक रहेगा मौसम का तांडव?

Bihar Weather Update News: बिहार में मानसून इस वक्त पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट, जबकि 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेज हवाओं, वज्रपात और मूसलधार बारिश की चेतावनी के साथ नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना भी जताई गई है।

Weather Update Bihar

कहां-कहां जारी हुआ है ऑरेंज अलर्ट?: मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, वे हैं पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नवादा, जमुई, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और शिवहर। इन जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी।

इन जिलों में येलो अलर्ट: वहीं हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी के साथ सारण, वैशाली, पटना, नालंदा, भागलपुर, सुपौल और खगड़िया में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटों में यहां मेघगर्जन, ठनका और तेज हवाएं चल सकती हैं।

5 अगस्त तक जारी रहेगा खराब मौसम: आईएमडी के अनुसार, दरभंगा के ऊपर से मानसून की द्रोणिका गुजर रही है, जिससे राज्य में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। अनुमान है कि 3 से 5 अगस्त के बीच उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में भीषण बारिश हो सकती है।

नदियों का बढ़ सकता है जलस्तर, निचले इलाकों में खतरा: भारी बारिश के चलते गंडक, बागमती, कमला बलान और कोसी जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी संभव है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

हाई अलर्ट पर आपदा प्रबंधन और प्रशासन: राज्य के आपदा नियंत्रण कक्ष (Disaster Control Room) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी जिलों में कंट्रोल रूम एक्टिव हैं और मौसम पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।

किसानों को मिली थोड़ी राहत: गौरतलब है कि इस मानसून सीजन में अब तक 39% कम बारिश हुई थी, जिससे फसलें सूखने की कगार पर थीं। अब हुई बारिश से भले बाढ़ का खतरा हो, लेकिन किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

जरूरी सूचना: अपने इलाके के मौसम अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय से जानकारी प्राप्त करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+