हम लोग देश में मुसलमानों को बराबरी का हक़ देना चाहते हैं- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री
Central Minister Giriraj Singh News Today: देशभर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। NDA बनाम INDIA की सियासत तेज़ हो चुकी है। राष्ट्रीय पार्टियों से लेकर क्षेत्रीय दलों के नेता पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की रणनीति भी तैयार की जा रही है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। वहीं भाजपा भी अब अल्पसंख्यक समुदाय को लुभाने के लिए चुनावी दांव खेलने से नहीं चूक रही है। इसी क्रम में हिंदुत्व छवि के भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुस्लिम के प्रति सॉफ़्ट नज़र आए।

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि भाजपा मुस्लिमों को बराबरी का हक देना चाहती है। 'INDIA गठबंधन' पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग ओबीसी विरोधी हैं।
मनमोहन सिंह ने कहा था कि राष्ट्रीय संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। मुस्लिम तुष्टीकरण की यह लोग सियासत कर रहे हैं। लेकिन हम मुसलमानों को समान अधिकार देना चाहते हैं। हम लोगों को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को हिंदू बहुसंख्यकों के बराबर मानना चाहिए।
भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बयान पर राजद नेता शकील अहमद ने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले ही भाजपा को समझ आ गया है कि लोकतंत्र में सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए। पहले तो भाजपा वाले हर बयान में हिंदू और मुस्लिम के बीच नफरत की बीज बोते रहे हैं।
अब लोकसभा चुनाव नज़दीक आ गया है तो इनके हिदुत्व छवि नेताओं के भी सुर बदलने लगे हैं। गिरिराज सिंह तो अपने हर बयान में मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं, अचानक से उन्हें मुसलमानों को बराबर का हक़ देने की बात कहां से सूझ गई। यह लोग चुनाव में जनता को भ्रमित कर जीत हासिल करते हैं। गिरिराज सिंह का मुस्लिमों को लेकर दिया बयान एक छलावा के अलावा कुछ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications