नीतीश अपनी पारी खेल चुके, इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी: शिवसेना के नेता संजय राउत

पटना। महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयान दिया। नीतीश कुमार के 'आखिरी चुनाव' वाले भाषण पर आज संजय राउत ने कहा कि, इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए राउत बोले- ''देखो नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी। मुझे लगता है इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी।'

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Sanjay Raut बोले, Nitish Kumar अपनी पारी खेल चुके | वनइंडिया हिंदी
    नीतीश को विदाई मिलेगी: राउत बोले

    नीतीश को विदाई मिलेगी: राउत बोले

    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आखिरी चरण के मतदान के दिन ही राउत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अपनी प्रतिकिया दी। यहां आप देख सकते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा। बताते चलें कि, संजय राउत नीतीश पर बोलने से पहले लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के संदर्भ में भी चौंकाने वाला बयान दे चुके हैं। पिछले दिनों राउत ने कहा था​ कि, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यदि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

    'तेजस्वी सीएम बनें तो आश्चर्य नहीं होगा'

    'तेजस्वी सीएम बनें तो आश्चर्य नहीं होगा'

    तेजस्वी का जिक्र करते हुए राउत बोले- ''आजकल सभी की निगाहें बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव पर हैं। वहां एक युवा नेता है, जिसके पास कोई मदद नहीं हैं और सीबीआई एवं ईडी जैसी जांच एजेंसियां उन्हें भयभीत कर रही हैं। फिर भी वह केंद्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं।'' उन्होंने कहा, '' इसलिए, अगर वह बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।''

    आज बिहार में 78 सीटों पर डाले जा रहे वोट

    आज बिहार में 78 सीटों पर डाले जा रहे वोट

    ज्ञातव्य है कि, आखिरी चरण के तहत आज बिहार की कुल 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में जदयू की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन के बीच कड़ी लड़ाई मानी जा रही है। इसके अलावा लोजपा समेत कई और पार्टियां चुनाव को बहुकोणीय बना रही हैं। राजनीतिज्ञों का मानना है कि, नीतीश कुमार के लिए चौथी बार चुनाव जीतना एंटी इन्कंबेंसी फैक्टर के चलते बहुत ही संघर्षपूर्ण हो चुका है। इस दौर में तिरहुत, मिथिलांचल और सीमांचल के नेपाल से सटे बिहार के इलाकों में मतदान हो रहा है। उसके बाद पूरे राज्य की सभी सीटों के वोटों की गिनती 10 नवंबर को करवाई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+