Agnipath: बिहार की डिप्टी CM और BJP प्रदेशाध्यक्ष के आवास पर हमला, ऐसे मचा उत्पात- VIDEO
बेतिया। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। बहुत से स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने सरकारी व प्राईवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। सबसे ज्यादा प्रदर्शन बिहार और हरियाणा राज्य में हो रहे हैं। इन राज्यों में बेरोजगारी अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा है। खबर है कि, युवाओं ने बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर भी उत्पात मचा रखा है। बेतिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ।

Recommended Video
डिप्टी सीएम रेणु देवी के बेटे ने बताया कि, आंदोलनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध के नाम पर बिहार के बेतिया में जमकर बवाल काटा। डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर उनके बेटे ने कहा, "बेतिया में हमारे आवास पर हमला किया गया है। हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि मम्मी अभी (रेणु देवी) पटना में है। हमने बेतिया पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।"

आंदोलनकारियों द्वारा मचाए जा रहे उत्पात के कुछ विजुअल सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस कदर हंगामा मचा जा रहा है। कुछ स्थानों पर जमकर तोड़-फोड़ की गई है।













Click it and Unblock the Notifications