VIDEO: बिहार में सरेआम लूट, बाइक सवार लुटेरे 20 सेकंड में यूं ले उड़े फाइनेंस-कर्मी से 12 लाख

मधेपुरा। बिहार के कुछ जिलों में अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे सरेआम लूट को अंजाम दे देते हैं। आज बिहार में मधेपुरा स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को सरेराह लूट लिया गया। फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी लाखों रुपए का कैश लेकर बाइक से जा रहा था। अपराधी भी अपनी बाइक से उसके पीछे लग गए।

मधेपुरा की घटना

मधेपुरा की घटना

अपराधियों ने अपनी बाइक उक्त कर्मचारी की चलती बाइक से भिड़ा ​दी और उसे नीचे गिरा दिया। उसके बाद हथियार दिखाकर उसे डराया और उसका लाखों का कैश लपक लिया। इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां थे, लेकिन कोई कुछ कर न सका। 2 अपराधी तकरीबन 12 लाख रुपए से भरा बैग लूट ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

20 सेकंड में हो गई लूट

20 सेकंड में हो गई लूट

सीसीटीवी के 20 सेकंड के फुटेज में आप देख सकते हैं कि वारदात को कैसे अंजा दिया गया। यह घटना मधेपुरा में दिन में रविवार को अंजाम दी गई। वीडियो में दिख रहा है कि, प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मी को बाइक से टक्‍कर मारकर पहले अपराधियों ने रोड पर गिरा दिया, फ‍िर हथ‍ियार दिखाकर उसका कैश हड़प लिया। बाइक से रफ्फूचक्कर हो गए।

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर वारदात के आरोपियों को खोजने का काम शुरू किया गया। ​कल ही बिहार में एक एटीएम को भी लूटा गया था। जिससे बदमाशों ने 22 लाख से ज्यादा का कैश पार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+