Video: डॉक्‍टर ने की छेड़छाड़ तो नर्सों ने मिलकर ऐसे की पिटाई

पटना। बिहार के कटिहार से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो हॉस्पिटल का है और इसमें बहुत सारी नर्सें एक व्‍यक्ति को थप्‍पड़, लात, घूंसे और चप्‍पलें मारती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस शख्‍स की पिटाई हो रही है, वह डॉक्‍टर है। मामला छेड़छाड़ का है, डॉक्‍टर पर आरोप है कि उसने नर्स के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

 Watch bihar video: Nurses of a hospital in Katihar beat up a doctor who allegedly molested a female medical staff

वीडियो में दिख रहा है कि सभी नर्स बेहद गुस्‍से में हैं। हर नर्स भीड़ से आगे निकलकर डॉक्‍टर को मारने का प्रयास कर रही है। हालांकि, जिस वक्‍त नर्स डॉक्‍टर को मार रही हैं, उस दौरान एक शख्‍स डॉक्‍टर को बचाने का प्रयास करता दिख रहा है, लेकिन इतनी सारी गुस्‍से से भरी नर्सों के बीच वह कुछ कर नहीं पा रहा है।

स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, कटिहार सदर अस्पताल में काम कर रही ट्रेनी नर्स ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी डॉक्टर को पहले बंधक बनाया गया और बाद में जमकर पिटाई की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+