Waqf Amendment Bill पर बिहार के पटना में विरोध प्रदर्शन, जानें लालू यादव समेत प्रमुख विपक्षी दलों ने क्या कहा?

Waqf Amendment Bill: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। AIMPLB के कार्यालय सचिव मोहम्मद वकार उद्दीन लतीफी ने 17 मार्च को एक बयान जारी करके कहा था कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी।

इस आंदोलन के पहले चरण के तहत 26 मार्च को पटना में राज्य विधानसभा के सामने बड़े पैमाने पर विरोध जारी है जिसे विपक्ष का पूरा समर्थन मिल रहा है।

Waqf-Amendment-Bill

Waqf Amendment Bill: राजद सुप्रिमो लालू यादव ने किया समर्थन

इस विरोध प्रदर्शन में विपक्ष अपना पूरा समर्थन दे रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "लालू प्रसाद यादव आपका समर्थन करने और आपको मजबूत करने के लिए यहां आए हैं। हमने संसद, विधानसभा और विधान परिषद में इस असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक विधेयक का विरोध किया है। आज हमने स्थगन प्रस्ताव लाया है और इस पर चर्चा की मांग की है, लेकिन सदन स्थगित कर दिया गया। हम आपको बताना चाहते हैं कि हम इस मुद्दे पर आपके साथ खड़े हैं। हमारी कोशिश है कि यह विधेयक किसी भी कीमत पर पारित न हो।"

Waqf Amendment Bill: वक्फ का समर्थन करने पहुंचे चंद्रशेखर

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पटना पहुंचे। इसमें अपना समर्थन देते हुए उन्होंने कहा, "आज देश में जिस तरह के हालात हैं उसे समझते हुए जिसके भी अधिकारों पर हमला होगा, वह उनकी रक्षा के लिए आगे आएगा। और जिस वर्ग के लिए हम राजनीति करते हैं बहुजन समाज, कमजोर तबका, उसके अधिकारों पर हमले को रोकने के लिए संविधान ने विरोध करने का अधिकार दिया है। उसी का इस्तेमाल करने के लिए हम आज बिहार में हैं।"

Waqf Amendment Bill: क्यों हो रहा वक्फ संशोध का विरोध?

मुसलमानों का कहना है कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए गंभीर खतरा है। उनका कहना है कि वक्फ की संपत्तियां सरकार की संपत्ति नहीं है बल्कि यह धार्मिक ट्रस्ट है और यह बिल वक्फ की स्वायत्तता पर हमला है।

मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि बीजेपी की केंद्र सरकार 'असंवैधानिक' कानून लाकर मुसलमानों को निशाना बना रही है। उनका कहना है कि सरकार मुसलमानों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+