Vote Adhikar Yatra में कन्हैया कुमार सुपर एक्टिव, क्या Bihar Chunav में मिलने वाला है कोई बड़ा रोल?
Vote Adhikar Yatra: बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) प्रक्रिया में बदलाव के विरोध में विपक्षी दल वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस, आरजेडी और सीपीएम समेत विपक्षी दलों के नेता और प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए हैं। भारी संख्या में आरजेडी और कांग्रेस के समर्थक बड़ी संख्या में इस यात्रा में जुटे हैं। इंडिया अलायंस के लिए यह यात्रा शक्ति प्रदर्शन और चुनाव से पहले अपना दम और एकता दिखाने का मौका है। इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा कन्हैया कुमार की सक्रियता भी दिख रही है।
कन्हैया कुमार ने सासाराम में जनसभा को संबोधित भी किया था। इस दौरान उन्हें मंच पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बातचीत करते भी देखा गया था। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष की यह सक्रियता कई नए कयासों को भी जन्म दे रही है। एक बार फिर चर्चा है कि क्या कांग्रेस पार्टी प्रदेश की राजनीति में युवा नेता को बड़ी भूमिका देने के मूड में है।

Kanhaiya Kumar का राजनीतिक भविष्य क्या होगा?
लोकसभा चुनाव 2024 में कन्हैया को बेगूसराय से टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, उन्हें टिकट मिला लेकिन बिहार के बजाय दिल्ली भेज दिया गया। बिहार की राजनीति में खुले तौर पर कहा जाता है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव बिहार में कन्हैया को बड़ी भूमिका दिए जाने से सहज नहीं है। आरजेडी प्रमुख नहीं चाहते हैं कि बिहार में तेजस्वी के सामने कोई और नई चुनौती सामने आए। हालांकि, कांग्रेस की ओर से हमेशा राजद के दबाव की बात से इनकार किया गया है। अब कन्हैया की सक्रियता देखकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें प्रदेश में बड़ी भूमिका मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले Nitish Kumar का बड़ा फैसला, 30 अहम प्रस्ताव पास, जानें इस बार किस वर्ग के लिए खोला CM ने खजाना?
Vote Adhikar Yatra कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका
बिहार कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कन्हैया बिहार में चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। इस वक्त कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूरा फोकस बिहार वोट यात्रा पर है। कन्हैया भी इस यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि, दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं का कहना है कि बिहार चुनाव में कन्हैया समेत कई युवा नेताओं को प्रचार कैंपेन वाली कोर टीम में शामिल किया जाएगा। जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाषण देने की कला और युवाओं से संवाद करने की क्षमता को देखते हुए उनका इस्तेमाल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Kanhaiya Kumar Custody: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया, मचा सियासी बवाल!












Click it and Unblock the Notifications