Viral Video: जब लालू यादव ने दातून करते हुए बताया था ‘INDIA vs Bharat’ का फर्क, वायरल हो रही क्लिप
INDIA vs Bharat: लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA बनाम NDA को लेकर सियासी बयानबाज़ी चल ही रही है। इसी बीच इंडिया बनाम भारत को लेकर नई बहस छिड़ गई है। विपक्षी दलों को एकजुट करने लिए बने गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने के बाद से भाजपा नेताओं सियासी बयानबाज़ी शुरू कर दी है।
'INDIA गठबंधन' को भाजपा नेता ने 'घमंडिया गठबंधन' कहा था। इसके बाद से G-20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इसके बाद से ही 'INDIA vs Bharat' को लेकर सियासी चर्चा जारी है।

सियासी चर्चाओं के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। निजी टीवी चैनल को उन्होंने इंटरव्यू का दिया था, उसी का वीडियो क्लिप अब वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में दातून करते हुए 'इंडिया' और 'भारत' का लालू प्रसाद यादव फर्क बताते हुए नज़र आ रहे हैं।
Recommended Video
वायरल वीडियो में उन्होंने पटना को भारत और दिल्ली का इंडिया बताते हुए उदाहरण दिया। दरअसल लालू प्रसाद यादव दातुन कर रहे थे, दांत साफ़ करने के क्रम पत्रकार उनसे पूछता है कि कभी आपने ब्रश इस्तेमाल नहीं किया। तो वह कहते है करते हैं, कभी-कभी, पटना में दातून करते हैं, दिल्ली में तो दिक्कत होती होगी।
पत्रकार ने दातून के बारे में पूछा दिल्ली में तो यह नहीं मिलता होगा, इस पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि दिल्ली तो इंडिया है ना, ई (पटना) भारत है, भारत में (दातून) मिलता है। सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव के क्लिप वायरल होते रहते हैं, जिसमें में अपने अंदाज़ में चुटकी लेते हुए नज़र आते हैं। INDIA के नाम को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने तंज़ कसते हुए कहा कि किस किस का नाम बदलोगे?












Click it and Unblock the Notifications