Tejashwi Yadav Singer के रोल में दिखे, देव महोत्सव में अभिजीत के साथ मिलाए सुर, VIDEO
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक आयोजन देव महोत्सव में पहुंचे। यहां तेजस्वी को सिंगर की भूमिका में देखा गया। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रही है।

Tejashwi Yadav Singer के रोल में सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी सामाजिक सक्रियता को लेकर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रहते हैं। ताजा घटनाक्रम में तेजस्वी यादव का सिंगर अवतार सामने आया है। औरंगाबाद जिले के देव महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी ने वेटरन सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के साथ मंच शेयर किया।
देव सूर्यमंदिर और श्रद्धालुओं की आस्था
ट्विटर पर तेजस्वी के समर्थकों के बीच वीडियो काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि औरंगाबाद जिले का देव सूर्य मंदिर भगवान भास्कर यानी सूर्य नारायण की उपासना के लिए श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा सेंटर है।
देव महोत्सव में सितारों का जमघट
सनातन धर्मावलंबियों समेत मगध क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच विशेष रूप से प्रचलित अचला सप्तमी का व्रत के मौके पर देव महोत्सव के आयोजन में बड़े सितारों का जमघट होता है। सरकार की तरफ से भी यहां वीआईपी हस्तियां मौजूद होती हैं। तेजस्वी के प्रशंसकों ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर की है, इसमें कैप्शन में लिखा गया;
दीवानगी की हद से, आगे गुज़र न जाऊँ
आँखों मैं उसका चहरा, कैसे उसे दिखलाऊँ :)वो है- सब से हसीं! वैसा- कोई भी नहीं!!
मेरे खुदा, उसकी अदा, है बड़ी कातिल
मुझे नहीं पता, छाया है क्या नशा
मैं रोऊँ या हँसूँ, करूँ मैं क्या करूँ!!!!
तेजस्वी और अभिजीत की गायिकी
बता दें कि ट्विटर हैंडल @TeamTejashwi से शेयर की गई वीडियो में तेजस्वी को अपनी पॉपुलर ड्रेस में देखा गया। सफेद कुर्ते-पायजामे के साथ हाफ ब्लैक विंटर जैकेट में दिखे तेजस्वी ने करीब दो मिनट तक अभिजीत के साथ सुर मिलाए। अभिजीत को भी तेजस्वी के साथ कोरस एंजॉय करते देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications