Bihar Politics: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर सीट को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Bihar Political News: बिहार में NDA की नई सरकार बनने के बाद बिहार में संभावनाओं की सियासत जारी है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मुकेश सहनी ने कहा कि विभिन्न पार्टियों से जुड़े निषाद समुदाय के लोगों ने यह फ़ैसला लिया है कि आने वाले चुनाव में अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक साथ मिलकर लड़ेंगे। वर्षों से जो निषाद आरक्षण की बात की जा रही है, उसे पूरा करवाएंगे।

विकासशील इंसान पार्टी आने वाले समय में पूरे बिहार में चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। निषाद सुमदाय से जुड़े लोगों ने विकासशील इंसान पार्टी से क़दम से क़दम मिलाकर साथ चलने का फ़ैसला लिया है। सभी को शुभकामनाएं हैं, सब साथ मिलकर निषादों के भविष्य को संवारेंगे।
Recommended Video
2024 में जो VIP की नांव में बैठेगा वही लोग अपनी मंज़िल हासिल करेंगे। जो हमारे नांव पर नहीं बैठेगा उसे मंज़िल हासिल नहीं होगी। अपने समाज की लड़ाई लड़ने के लिए हम लोग संकल्पित हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि हम सिर्फ़ अकेले चुनाव नहीं लड़ेंगे, हमारी पार्टी बिहार में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मकेश सहनी ने कहा कि यह ज़रूरी नहीं है कि मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से मुकेश सहनी ही चुनाव लड़े। मुजफ्फरपुर निषादों की राजधानी है, यहां से हमारी पार्टी निषाद के बेटे को ही उम्मीदवार बनाएगी। अगर लोगों की मांग होगी कि मुकेश सहनी यहां से चुनाव लड़े तो मैं खुद मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ूंगा।
मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से निषाद उम्मीदवार ही जीत दर्ज करेगा, चाहे वह किसी भी गठबंधन से क्यो ना हो। हमारी पार्टी निषादों के हित के लिए काम कर रही है। जनता जिसे बताएगी, उसे हम अपनी पार्टी से यहां चुनाव लड़ाएंगे, इसमें किंतु परंतु नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications