Bihar News: VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या, पक्ष और विपक्ष के नेताओं में आक्रोश, उठने लगी यह मांग
Mukesh Sahani Father Death News: बिहार के दरभंगा जिले में विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दरभंगा स्थित मकान में लाश क्षत- विक्षत स्थिति में पड़ी हुई थी। ऐसा महसूस हो रहा है कि तेजधार हथियार से उनकी हत्या हुई है।
जीतन सहनी की हत्या से पक्ष और विपक्ष के नेताओं में रोष है। राजद नेताओं ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो, सड़क से सदन तक प्रदर्शन करेंगे। यह बिहार में सुशासन सरकार के कुशासन की पोल खोल रही है। अपराधी बेखौफ़ हो चुके हैं।

Recommended Video
मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में हाजीपुर सांसद, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि VIP के संरक्षक मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या बहुत ही निंदनीय है। दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए विकाशसील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने बताया कि वह चुनाव के कामों की वजह से जहानाबाद में थे। अभी थोड़ी देर पहले पिता कि हत्या का दुखद समाचार मिला। बड़े भाई मुकेश सहनी भी मुंबई में थे। वह भी घर के लिए निकले हैं।
मैं भी अभी जहानाबाद से घर लिए निकला हूं, करीब 4 से 5 घंटे में पहुंच जाऊंगा। फिलहाल जिला प्रशासन से बात हुई है। पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ मौके़ पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। मैं भी दरभंगा पहुंच रहा हूं, वहा पहुंचकर देखता हूं पूरा मामला क्या है। अभी हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।
विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का घर दरभंगा के अफजला पंचायत (सुपौल बाज़ार) में है। दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले संज्ञान में लिया है। हत्या मामले में जांच की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications