रात को गांव के स्‍कूल में मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और करा दी शादी

पटना। चोरी-चोरी एक दूसरे से प्रेम करना और रात को अकेले मिलना एक प्रेमी को इतना भारी पड़ा जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की होगी। पिछले 1 साल से चल रहे इस प्रेम के खेल को गांव वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पहले तो प्रेमी की जमकर धुनाई की फिर सैकड़ों लोगों के सामने दोनों की शादी कराए जाने का फैसला लिया गया। उसके बाद पड़ोस के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान गांव वालों के साथ-साथ पुलिसवाले भी वहां मौजूद थे। गांव वालों का कहना था कि कई बार दोनों को मना किया गया फिर भी रात के अंधेरे में एक दूसरे से मिलने के लिए चले जाते थे।

जब पुलिस ने किया गिरफ्तार तो लड़की शादी की जिद पर अड़ गई

जब पुलिस ने किया गिरफ्तार तो लड़की शादी की जिद पर अड़ गई

शनिवार को इसी तरह दोनों गांव के स्कूल में रात के अंधेरे में प्रेम मिलाप कर रहे थे तभी गांव वालों ने देख लिया और आसपास के लोगों को बुलाते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। फिर प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लड़की उससे शादी करने की जिद करने लगी। इसके बाद गांव वालों की पंचायत ने यह फैसला लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए और पड़ोस के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

जानकारी के अनुसार मामला बिहार के सारण जिले के नारग गांव का है जहां के खैरा थाना क्षेत्र के गांगसरगटी की गुड़िया कुमारी और गड़खा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव के राजीव रंजन उर्फ राजू कुमार के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बहाना बनाकर एक दूसरे से मिलने के लिए चले आते थे। धीरे-धीरे इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई और दोनों को काफी समझाया गया फिर भी रात के अंधेरे में दोनों मिलते थे।

गांववालों ने रंगे हाथों पकड़ने की पहले से कर रखी थी तैयारी

गांववालों ने रंगे हाथों पकड़ने की पहले से कर रखी थी तैयारी

शनिवार की रात दोनों मिलने के लिए फिर से स्कूल पहुंचे जहां पहले से ही गांव वालों ने तैयारी कर रखी थी और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मामले की जानकारी लड़की के परिजन को दी गई तथा मौके पर पहुंची लड़की के परिजन ने लड़के की जमकर धुलाई कर दी और मामले की जानकारी पुलिस को दिया। लड़की की जिद के सामने सभी झुक गए और पंचायत हुई। जिस में यह फैसला लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए।

लड़के के घरवालों ने लड़की को अपनाने से किया मना

लड़के के घरवालों ने लड़की को अपनाने से किया मना

पंचायत के फैसले के बाद दोनों को खैरा मठिया शिव मंदिर लाया गया जहां दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी के बारे में जिस-जिस को जानकारी हुई सभी मंदिर पहुंचे और प्रेमी युगल की शादी को देख कर तरह तरह की बातें करने लगे। शादी के बाद इस बात की जानकारी लड़के के परिवार वालों को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लड़के के परिवार वाले ने लड़की को ले जाने से मना कर दिया। हालांकि पंचायती और आसपास के लोगों के मनाने पर सभी राजी हो गए और हंसी-खुशी लड़का लड़की दोनों अपने घर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+