मिस्ड कॉल वाली से मिलने गया लड़का, तो गांव वालों ने पकड़ कर करा दी शादी
एक अनजान मिस्ड कॉल ने 45 साल की महिला की जिंदगी बदल दी। क्योंकि वह मिस्ड कॉल उसके प्यार की शुरुआत थी फिर धीरे धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।
पटना। एक अनजान मिस्ड कॉल ने 45 साल की महिला की जिंदगी बदल दी। क्योंकि वह मिस्ड कॉल उसके प्यार की शुरुआत थी फिर धीरे धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। शादी के लिऐ जहां दुल्हन 45 साल की थी तो दूल्हा 41 साल का । शादी के बाद दोनों अपनी नई जिंदगी बसाने के लिए निकल पड़े । लड़की पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे की मां की तो लड़के की भी पत्नी बीमारी से परलोक सिधार गई थी। आइए जानते हैं मिस्ड कॉल से हुआ प्यार फिर शादी के अजीबोगरीब कहानी के बारे मे ...

मिस्ड कॉल से हुआ प्यार
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले में यह अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है जहां कटिहार की रहने वाली 45 वर्षीय सलोनी को झारखंड के राजेश के मोबाइल से एक मिस्ड कॉल आया। मिस्ड कॉल पर बातचीत करते-करते दोनों की नजदीकियां बढ़ी और धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गया। प्यार में पड़े दोनों लोग एक दूसरे से मिलने के लिए उतावले हो रहे थे। जहां लड़का राजेश झारखंड के बोकारो का रहने वाला था तो सलोनी कटिहार के कुर्सेला में वार्डन पद पर नौकरी करती थी।

गांव वालों ने मिलते पकड़ा
एक दिन दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया और राजेश सलोनी से मिलने कटिहार आया जहां दोनों की मुलाकात काफी देर तक हुई । लेकिन उसकी इस मुलाकात को देख ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों की पड़ोस के मंदिर में शादी करा दी। शादी के बाद जहां दोनों काफी खुश है वहीं गांव वाले इस शादी को लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे थे।

हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हुआ शादी
गांव वालों ने बताया कि सलोनी का पहले शादी हुआ था जिस से उसे एक बच्चा भी था लेकिन अंजान लड़के को उससे मिलते देख हम लोग इसका विरोध किए और देखते ही देखते पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। फिर हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों शादी के लिए तैयार हुए और उसे महेशपुर गांव के मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए शादी करवा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications