Vijay Kumar Chaudhary कौन हैं, इनकी जाति क्‍या है? बने बिहार के नए डिप्‍टी सीएम

Vijay Kumar Chaudhary: बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार के इस्‍तीफे के बाद बिहार में सत्‍ता परिवर्तन हो चुका है। भाजपा के सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है।

वहीं बिहार की राजनीति में अनुभवी नेताओं में शुमार विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आइए जानते हैं कौन हैं विजय कुमार चौधरी और उनका अब तक का राजनीतिक सफर कैसा रहा?

Vijay Kumar Chaudhary

विजय कुमार चौधरी लंबे समय से बिहार की की सत्ता और संगठन दोनों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। वे जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े प्रमुख चेहरों में से एक हैं और नीतीश कुमार के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं।

Vijay Kumar Chaudhary

Vijay Kumar Chaudhary कौन हैं ?

विजय कुमार चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1957 को बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में हुआ। बिहार के सरायरंजन (समस्तीपुर जिला) से विधायक हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे लंबे समय से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में महत्वपूर्ण विभाग संभालते रहे हैं।

Vijay Kumar Chaudhary कितने पढ़ें-लिखें हैं?

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर (M.A.) की शिक्षा प्राप्त की। प्रारंभिक करियर में वे भारतीय स्टेट बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी भी रहे, लेकिन बाद में उन्होंने पूर्ण रूप से राजनीति को अपनाया।

Vijay Kumar Chaudhary राजनीतिक करियर

उन्होंने 1982 में अपने पिता के निधन के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा और उसी वर्ष उपचुनाव जीतकर विधायक बने। शुरुआत में वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और बाद में जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। 1982 से वे लगातार विभिन्न राजनीतिक भूमिकाओं में सक्रिय रहे और कई बार विधानसभा चुनाव जीतते रहे।

Vijay Kumar Chaudhary संभाल चुके है ये मंत्रालय

बिहार सरकार में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है, जिनमें जल संसाधन, वित्त, शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन, भवन निर्माण और संसदीय कार्य शामिल हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकारों में लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं और विभिन्न कार्यकालों में अलग-अलग विभागों का प्रबंधन किया।

बिहार विधानसभा में भूमिका

वे 2015 से 2020 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली में कई सुधार किए, जैसे ई-विधान प्रणाली और ऑनलाइन प्रश्न प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत। वे सदन की प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने के लिए जाने जाते हैं।

Vijay Kumar Chaudhary की जाति क्‍या है?

विजय कुमार चौधरी का जन्‍म बिहार के भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ है। बिहार में चौधरी (Chaudhary) कोई एक निश्चित जाति नहीं है, बल्कि यह एक उपनाम/टाइटल है जो बिहार में अलग-अलग समुदायों द्वारा उपयोग किया जाता है,चूंकि चौधरी टाइटल को कुछ परिवार ऐतिहासिक रूप से जमींदारी या सम्मानसूचक शीर्षक के रूप में भी लिखते हैं; इसलिए इसका संबंध किसी एक जाति से नहीं होता। कुर्मी, कोइरी/कुशवाहा, यादव और कुछ अन्य OBC (Other Backward Classes) श्रेणी के लोग भी ये सरनेम लिखत हैं।

Vijay Kumar Chaudhary की अन्‍य उपलब्धियां

उन्हें एक अनुभवी और प्रशासनिक रूप से सक्षम नेता माना जाता है। जल संसाधन मंत्री के रूप में उन्होंने कई सिंचाई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया और राज्य में बाढ़ प्रबंधन व विकास योजनाओं पर काम किया। वे नीतीश कुमार के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं और बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+