Bihar News: अंजान नंबर से आया वीडियो कॉल, रिसीव करते ही करने लगी गंदी हरकतें, जाल में फंसे शिक्षक
Video Call Trapped, Bihar News: वीडियो कॉल दूर बैठे लोगों से जुड़ने के लिए बहुत ही आसान तरीक़ा है। इंटरनेट ने लोगों की दूरियां ज़रूर कम की हैं, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे है। एक दूसरे से बात करने के लिए लोग वीडियो कॉल का सहारा ले रहे हैं। दूर बैठे इंसान से वीडिया कॉल के ज़रिए हालचाल जान रहे हैं।
साइबर अपराधी इसी को हथियार बनाकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के भागलपुर ज़िले का है, जहां एक शिक्षक को वीडियो कॉल रिसीव करना महंगा पड़ गया। पूर्णिया जिले में तैनात शिक्षक को अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया।

शिक्षक ने जैसे ही वीडियो कॉल कर रिसीव करते ही युवती अश्लील हरकतें करने लगी। नग्न होकर बूढ़ानाथ (जोगसर थाना क्षेत्र, भागलपुर) के रहने वाले शिक्षक को अपने जाल में फंसा लिया। शिक्षक को क्या पता था कि यह कॉल उसकी परेशानी बढ़ाने वाला है। जब तक वह समझ पाते, बहुत देर हो चुकी थी।
युवती ने कॉल काट दिया, शिक्षक को लगा की परेशानी ख़त्म हुई लेकिन अभी तो शिक्षक पर मुश्किलों का पहाड़ टूटने वाला था। करीब 1 घंटे बात उन्हें कॉल आया और युवती ने पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी। वही मांग पूरी नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दी।
शिक्षक ने कहा कि 5 लाख रुपये तो नहीं है, 25 हज़ार रुपये भेज सकते हैं, उन्होंने पचीस हज़ार रुपये भेजकर मामले से निजात देने की मिन्नतें की। इसके बाद फिर उन्हें देर शाम कॉल आया, युवती ने कहा और पैसे भेजो नहीं तो तुम्हारे फेसबुक से जुड़े लोगों को वीडियो शेयर कर बदनाम कर देगी।
इतना ही नहीं शिक्षक को एक दिल्ली पुलिस कर्मी के नाम से भी एक कॉल आया और कहा कि वह सब इंस्पेक्टर बोल रहा है। युवती से समझौता कर लो तो तुम्हारे लिए ठीक रहेगा, नहीं तो परेशानी बढ़ जाएगी। इसके बाद से शिक्षक काफी परेशान हैं, शर्म की वजह से साइबर थाने में शिकायत करने से भी डर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications