Ranchi Vande Bharat Train की क्या है खासियत, एक क्लिक में जानिए ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी
Vande Bharat Train News In Hindi: केंद्र सरकार ने बिहार और झारखंड वासियों को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है। रांची से पटना और पटना से रांची के बीच संचालित होने वाली इस ट्रेन की खासियत क्या है, क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, कहां-कहां रुकेगी, कितने दिन चेलगी आदि कई तरह के सवालों के जवाब हम आपको इस खबर में देने जा रहे हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस में मुसाफिरों के लिए खाने-पीने का भी इंतज़ाम रहेगा, हालांकि यात्रि इसे ऑप्शन के तौर चुन या फिर हटा भी सकते हैं। अगर कोई मुसाफिर खाना लेना चाहते हैं तो उन्हें चेयर कार के लिए करीब 400 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 700 रुपये चार्ज देना होगा। अगर टिकट लेने वक्त खाने का ऑप्शन नहीं चुनते हैं और सफर के बीच उन्हें भोजन लेना है तो उसके लिए अलग से 50 रुपये देने होंगे।

भोजन के विकल्प चुन्ने के अलावा आपको सफ़र के दौरान सुबह में बिस्किट, मक्खन और चाय या कॉफी, इसके अलावा लंच और डिनर और सफर के आखिरि समय में चाय और स्नैक दिया जायेगा। रांची से पटना के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के AC चेयर कार का किराया 1 हज़ार 175 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2 हज़ार 110 रुपये है।
पटना से रांची के लिए चलने वाली वंदे भारत का किराया 1 हज़ार 25 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1 हज़ार 930 रुपये है। पटना और रांची से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रिज़र्वेशन शुरू हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिनों तक चलेगी। मंगलवार को ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा।
सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना-रांची-पटना के बीच सफर के दौरान 7 स्टेशनों जहनाबाद, गया, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार सांकी और टाटी सिल्वे पर ही रुकेगी। 28 जून से पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित रूप से परिचालन किया जाएगा।
ट्रेन नंबर 22349 पटना-राची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान करेगी, गया 08:25 बजे पहुंचेगी, गया से 08:35 बजे प्रस्थान करेगी, 09:35 बजे कोडरमा पहुंचेगी, 09:37 बजे वहां से प्रस्थान 10:33 बजे हजारीबाग टाउन पहुंचेगी वहां 10:35 बजे प्रस्थान करेगी, 11:35 बजे बरकाकाना आगमन वहां से 11:40 बजे , प्रस्थान, 12:20 बजे मेसरा आगमन, 12:22 बजे प्रस्थान, वहीं रांची में 13:00 बजे आगमन होगा।
ट्रेन संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी, मेसरा में 16:35 पहुंचेगी, वहां से 16:37 बजे प्रस्थान करेगी। 17:30 बजे बरकाकाना आगमन, 17:35 बजे प्रस्थान, 18:30 बजे हजारीबाग टाउन आगमन, 18:32 बजे प्रस्थान, 19:30 बजे कोडरमा आगमन, 19:32 बजे प्रस्थान, 20:45 बजे गया आगमन, 20:55 प्रस्थान वहीं 22:05 बजे पटना में आगमन होगा। आपको बता दें कि ट्रेन में कुल 08 बॉगी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications