वैशालीः पिता के साथ इंटर की परीक्षा देने जा रहा था छात्र, हादसे में पिता-पुत्र की मौत
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के सहदेई इलाके में NH 322 पर सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से इंटर की परीक्षा देने जा रहा था।

छात्र भी इंटर का ही परीक्षार्थी बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसके चलते पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों मृतक और घायल युवक जंदाहा थाना इलाके के लिए बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आरा मंडल कारा में कैदी की मौत
आरा मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगो के बीच अफरातफरी का आलम रहा।
जानकारी के अनुसार मृत बंदी शाहपुर थाना क्षेत्र के रामकरही गांव निवासी कांधी यादव का 55 वर्षीय पुत्र ददन यादव बताया जाता है। वह हत्या के मामले में जेल में बंद था। आरा टाउन थाना क्षेत्र के आरा मंडल कारा में सोमवार की सुबह की घटना घटी है।












Click it and Unblock the Notifications