शाहरुख खान की बढ़ीं मुश्किलें, लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन में कलमा पढ़ने पर परिवाद दायर

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर न्यायालय में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। युवक आर्यन सिंह के मुताबिक शाहरुख खान ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्थिव शरीर पर कलमा पढ़ा और थूका। इससे हिन्दू धर्म के लोगों को दुख पहुंचा है। हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

युवक ने कहा- भरोसा है न्याय मिलेगा

युवक ने कहा- भरोसा है न्याय मिलेगा

आर्यन ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। अधिवक्ता रमेश सिंह चंदेल ने केस दायर कराया है। अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट वर्चुअल चल रही है, इसलिए परिवाद पत्र ई फाइलिंग के माध्यम से दायर किया गया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

इसमें IPC की धारा 295, 295A, 500 और 504A के तहत परिवाद पत्र दायर हुआ है। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार को अंतिम विदाई के समय का वीडियो देखकर कई लोगों ने शाहरुख खान ऑनलाइन थूकने का आरोप लगाया जबकि वो फतिहा पढ़ने के बाद फूंक मार रहे थे।

उर्मिला मातोंडकर ने किया बचाव

उर्मिला मातोंडकर ने किया बचाव

कई लोग शाहरुख के बचाव में आए वहीं अब अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने शाहरुख खान के समर्थन में आ गई हैं। बता दें शाहरुख जब अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ रविवार शाम दिवंगत गायिका के अंतिम संस्कार से पहले उन्हें अंतिम विदाई दी तो उन्‍होंने फतिहा पढ़ने के बाद फूंक मारी जिस पर उन पर लोगों ने उन पर थूकने का आरोप लगा दिया।

शाहरुख ने सिर्फ इस्लाम धर्म के नियमों को किया फॉलो

शाहरुख ने सिर्फ इस्लाम धर्म के नियमों को किया फॉलो

शाहरुख खान ने जबकि दुआ पढ़ने के बाद हाथ जोड़कर पहले दुआ पढ़ी फिर लता मंगेशकर के पार्थिक शरीर के पैर की ओर मुंह से फूंक मारी थी। ऐसा करना इस्लाम धर्म में दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना का एक हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+