Uttarakhand Tunnel: सुरंग में फंसा बिहार का भी युवक, वीडियो में बेटे को देख, पिता ने कही ये बात

Uttarakhand Tunnel Collapse News Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे में 41 मज़दूर फंसे हुए हैं। पूरा देश कामगारों के सुरक्षित निकलने की दुआ कर रहा है। वहीं मज़दूरों के परिजनों को अनहोनी का भी डर सता रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जारी हुए वीडियो में बेटे की झलक पाकर परिवार वालों को थोड़ी सी राहत ज़रूर मिली है।

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में सुरंग में बिहार के भी मज़दूर फंसे हुए हैं, उसमें एक सहार प्रखंड (भोजपुर) के रहने वाले सबाह अहमद भी हैं। मंगलवार वीडियो जारी होने के बाद सबाह की झलक देख कर उनके परिवार वालों के चेहरे खिले लेकिन मायूसी अभी भी है।

Bihar youth also trapped in the uttarkashi tunnel collapse news, after seeing son in the video father said this

पेउर गांव के रहने वाले सबाह को सही सलामत देखने के परिवार वालों ने कहा कि इसी तरह सभी परिवार के लोग अपने बच्चे की सही सलामत झलक पाना चाह रहे हैं। सब को उनकी चिंता सता रही है कि जल्द से जल्द बाहर आएं।

आपको बता दें कि बचाव दल ने घटनास्थल पर पाइप के जरिए इंडोस्कोपिक कैमरे के ज़रिए सुरंग में फंसे मज़दूरों की स्थिति का जायज़ा लिया था। वीडियो में सबाह अहमद भी दिखे। सभी लोग मज़दूरों के बहिफाज़त निकलने की पिछले 10 दिनों से दुआ कर रहे हैं।

मिस्बाह अहमद (सबाह अहमद के पिता) की मानें तो उनके भाई का बेटा और सबाह अहमद की पत्नी का भाई हादसे वाले जगह पर मौजूद हैं। बचाव कार्य को लेकर जो गतिविधियां हो रही हैं, वह बता रहे हैं। उन दोनो का कहना है कि प्रशासन की तरफ़ से हम लोगों को 10 दिनों से सिर्फ़ आश्वासन ही मिल रहा है।

अफसोस की बात है कि मीडिया को छोड़, शासन या फिर संबंधित कंपनी की तरफ़ से कोई नहीं पहुंचा है। शहनाज बेगम (सबाह की मां) ने कहा कि वह सबाह के साथ-साथ सभी फंसे कामगारों की सकुशल बाहर आने की दुआ कर रही हूं। आपको बता दें कि 41 कामगारों के साथ सुरंग में फंसे सबाह निर्माण कंपनी (नव योगा) में सुपरवाइजर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+