Upendra Kushwaha का राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर संघ के कब्जे वाले बयान पर पलटवार, 'कुछ भी बोलना है'

Upendra Kushwaha: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरएसएस के प्रभाव का आरोप लगाया था। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि संघ के लोगों को चुनाव आयोग के पदों पर भरा जा रहा है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह कुछ भी बोलते रहते हैं। चुनाव हारने के बाद से विपक्षी दल के नेता लगातार कुछ न कुछ बोल रहे हैं। इनकी बातों का कोई अर्थ नहीं है।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी बिना किसी ठोस तथ्य के संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगर उनके पास कोई विशेष और स्पष्ट मुद्दा है, तो उसे सामने रखें। उस पर चर्चा भी होगी और ध्यान भी दिया जाएगा। बस ऐसे ही कुछ भी आरोप लगा देना...इसका कोई मतलब नहीं बनता।'

Upendra Kushwaha slams rahul gandhi

Upendra Kushwaha ने राहुल गांधी पर कसा तंज

उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बिना समझे-बूझे बयान देना पूरी तरह निरर्थक है। बिना जाने समझे कुछ भी बोलना... इसका क्या अर्थ है? इसका कोई अर्थ नहीं है। यह चर्चा के लायक बात नहीं है। रालोसपा प्रमुख ने लोकसभा में नेता विपक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि उन्हें देश की समस्याओं और जनता के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने राहुल गांधी के कैरेक्टर पर बोल दी बड़ी बात! सोशल मीडिया पर Video Viral

कुशवाहा ने कहा, 'जब किसी नेता को देश की जनता में रूचि ही नहीं है, तो बात आगे कैसे बढ़ेगी? राहुल गांधी शौकिया राजनीति करते हैं। जब मन हुआ देश में रहे, जब मन हुआ विदेश चले गए। जनता सब देख रही है, इसलिए कांग्रेस की हालत आज ऐसी हो गई है।'

Bihar Politics: बिहार चुनाव में हार पर भी विपक्ष को दी सीख

बिहार में SIR (मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण) को लेकर विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा पैदा किए गए विवाद पर भी कुशवाहा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पहले ही इस मुद्दे पर विपक्ष को करारा जवाब दे चुकी है।' SIR को मुद्दा बनाकर जो राजनीति करनी थी, वो कर ली। बिहार की जनता ने उन्हें जोरदार जवाब दिया। फिर भी अगर इसे मुद्दा बनाने की कोशिश जारी है, तो ऐसी बुद्धि पर सिर्फ भगवान ही मालिक हैं।'

कुशवाहा ने आगे कहा कि जिस मुद्दे पर जनता ने विपक्ष को नकार दिया, उसे बार-बार उछालने का मतलब सिर्फ राजनीतिक जिद है। बता दें कि बिहार में मिली करारी हार के लिए विपक्षी दल लगातार एसआईआर और वोट चोरी को ही मुद्दा बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CJI को हटाकर पोल चीफ क्यों चुनना चाहती है सरकार? संसद में राहुल गांधी के 3 तीखे सवाल, EC पर सीधे आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+