नीतीश कुमार पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, बोले- मुझे पद के नाम पर दिया गया झुनझुना
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुझे एमएलसी बनाकर लॉलीपॉप दिया जा रहा है। लेकिन मुझे किसी भी पद का कोई लालच नहीं है। मैंने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ा है।

जदयू सांसद नेता उपेंद्र कुशवाहा जोकि जनता दल युनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। नीतीश कुमार के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि मुझे बहुत सम्मान दिया गया, मुझे संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। लेकिन यह सिर्फ एक झुनझुना था, मुझे संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाने के बाद भी मैं किसी भी एक सदस्य को नामांकित नहीं कर सकता हूं। मेरे द्वारा दिए गए सुझाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने की बिल्कुल स्थिति में नहीं हूं। पार्टी के संविधान में यह नियम है कि संसदीय बोर्ड का चेयरमैन, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यों को मनोनीत करेंगे। ऐसे में यह कैसा नियम है कि संसदीय बोर्ड का चेयरमैन अपने ही बोर्ड के सदस्य का चयन नहीं कर सकता है। मुझे पिछले दो साल में यह अधिकार नहीं दिया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ही बोर्ड के सदस्यों का चुनाव किया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुझे एमएलसी नबाकर लॉलीपॉप दिया जा रहा है। लेकिन मुझे किसी भी पद का कोई लालच नहीं है। मैंने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ा है। जिस तरह से नीतीश कुमार ने 1994 में नीतीश कुमार से हिस्सेदारी मांगी थी, मुझे भी उसी तरह की हिस्सेदारी चाहिए। मैं अपना हिस्सा लिए खाली हाथ कहीं भी नहीं जाऊंगा। जदयू में मुझे बहुत इज्जत दी गई, लेकिन संसदी बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर मुझे सिर्फ झुनझुना सौंपा गया। उम्मीदवारों के चयन में मेरा कोई सुझाव नहीं लिया जाता। पार्टी के भीतर नीतिगत फैसला लेने के लिए अतिपिछड़ा समाज का कोई नेता नहीं है। मैंने राज्यसभा और विधानपरिषद में इस वर्ग के प्रतिनिधित्व की बात कही थी, लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
जिस तरह से उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी पर आरोप लगाया है उसपर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि ये लोग नीतीश के बयान को समझ रहे हैं। तेजस्वी के नाम को 2025 में आगे बढ़ाने के सवाल पर यह लोग कहते हैं कि यह अभी आगे की बात है। बता दें कि हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश जब भी कमजोर हुए तो मैंने उनका सहयोग किया। लेकिन आज कुछ लोग मुझे गाली दे ररहे हैं, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुछ लोग नीतीस कुमार को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications