बिहार में आज बड़े राजनीतिक बदलाव का दिन, उपेंद्र कुशवाहा कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

उपेंद्र कुशवाहा सोमवार यानी आज जदयू से अलग होकर एक नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। आज यानी 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे पटना के मौर्या होटल में कुशवाहा मीडिया से बातचीत करेंगे।

Upendra Kushwaha

Delhi: जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के नेता उपेंद्र कुशवाहा बिहार (Bihar) में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में संभावना है कि आज दोपहर पटना में औपचारिक रूप से पार्टी से अलग होने की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही एक नया राजनीतिक संगठन बनाने का भी ऐलान कर सकते हैं। कुशवाहा ने शहर में जदयू कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय ओपन सेशन (19 व 20 फरवरी) का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भावी राजनीतिक रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे थे।

उपेंद्र कुशवाहा कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान
बैठक में भाग लेने वालों में से एक ने मीडिया को बताया कि जदयू कार्यकर्ताओं ने सत्र के पहले दिन एक नया राजनीतिक संगठन बनाने के अपने इरादे जाहिर किए। उन्होंने कहा कि, 'कुशवाहा एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और इसकी घोषणा आज किए जाने की संभावना है।' इस मांग को सत्र के एक अन्य प्रतिभागी द्वारा दोहराया गया जिसने कहा कि एक नए राजनीतिक दल के गठन के संबंध में एकमत राय थी। उन्होंने कहा कि, उनके नेतृत्व में नई राजनीतिक पार्टी राज्य में नई ऊंचाइयों को छुएगी और लोगों की इच्छा को पूरा करेगी।

पटना के मौर्या होटल में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
जदयू के एक अन्य कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'राजद की बी टीम' बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने अपनी पहचान खो दी है, इसलिए हमें राज्य के कल्याण के लिए एक नई पार्टी बनाने की जरूरत है। कुशवाहा ने हमारी मांग मान ली है।' कुशवाहा ने रविवार को ट्वीट किया कि, 'कल 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे पटना के मौर्या होटल में प्रेस और मीडिया के साथियों से बात करूंगा।'

जदयू का राजद में विलय करने का आरोप
कुशवाहा के करीबी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य जदयू माधव आनंद ने आरोप लगाया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जानबूझ कर न सिर्फ पार्टी की गरिमा गिराने का काम कर रहे हैं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री को भी अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, 'जदयू के कुछ वरिष्ठ नेता पार्टी को बर्बाद करने में लगे हैं ताकि जदयू का राजद में विलय हो सके।'

ये भी पढ़ें- 'क्या हो गया नीतीश बाबू को, बिहार तो संभलता नहीं, कांग्रेस भाव नहीं देती', 100 सीटें वाले बयान पर BJP का हमला

उपेंद्र कुशवाहा मिला सकते हैं एनडीए से हाथ?
उन्होंने कहा कि, जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग के बाद कुमार ने पार्टी नेता को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह पार्टी छोड़ दें और जहां जाना चाहते हैं वहां तुरंत जाएं। हाल ही में कई बार नीतीश कुमार ने जदयू नेता कुशवाहा की मंशा पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए। हाल के घटनाक्रम में संभावना है कि कुशवाहा आज अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह बिहार में एनडीए के साथ हाथ मिलाएंगे या बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+