पीएम मैटेरियल के सवाल पर मंत्री पशुपति पारस ने दिया बयान, कहा- NDA जो फैसला लेगा, उन्हें मंजूर होगा

पटना। सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए में कोआर्डिनेशन कमेटी बननी चाहिए। इससे पहले भी एनडीए में कोआर्डिनेशन कमेटी बनी थी और इस बार भी बननी चाहिए। वहीं नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल वाले मुद्दे पर मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नीतीश कुमार में पीएम की सब योग्यता है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अभी कोई वैकेंसी नहीं है तो इससे सब बात स्पष्ट हो जाती है। इसके अलावा पशुपति पारस ने कहा कि एनडीए में जो फैसला होगा उसका मान्य होगा।

union minister pashupati paras statement on nitish kumar pm material

जातीय जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद सब कुछ प्रधानमंत्री पर छोड़ दिया गया है। जो प्रधानमंत्री फैसला लेंगे वो सबको मान्य होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भी यही कहा है कि सब प्रधानमंत्री के फैसले पर निर्भर है।

पीएम मैटेरियल के इस मुद्दे पर राजद ने कटाक्ष किया था। राजद ने कहा था कि मोदी जी जबरदस्ती आकर नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बनाएंगे तो बन जाएंगे वरना मोदी की जद में यू ही रहेंगे। सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए राजद ने लगातार दो ट्वीट किये हैं।

Recommended Video

    Nitish Kumar से पूछा गया PM Post को लेकर सवाल तो बोले- ये फालतू बात है... | वनइंडिया हिंदी

    ट्वीट कर राजद ने लिखा कि जदयू कहता है:- हमारे नेता में PM बनने औकात है लेकिन हिम्मत और हौसला नहीं है। मोदी जी जबरदस्ती आकर नीतीश कुमार को PM पद का दावेदार बनाएंगे तो बन जाएंगे वरना मोदी की 'जद' में 'यू' हीं रहेंगे। ठोंको ताली।

    बता दें कि जदयू के प्रधान महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने पीएम मटेरियल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार में पीएम बनने की योग्यता है लेकिन वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। उन्होंने पटना स्थित जदयू मुख्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं, हमारी पार्टी मजबूती के साथ एनडीए में है, जिसके पीएम नरेंद्र मोदी हैं। जदयू केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+