Ashwini Kumar Choubey: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की काफिले की कार पलटी, 5 पुलिसकर्मी घायल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के काफिले में शामिल कार हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार कार में सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाच चल रहा है।

Accident

Ashwini Kumar Choubey: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिल में एक जीप पलट गई है। अहम बात यह है कि इस हादसे में अश्विनी चौबे पूरी तरह से सुरक्षित हैं, हालांकि जो जीप पलटी है उसमे कुछ पुलिस के जवान सवार थे उन्हें चोट आई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुल 5 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। अश्विनी चौबे बक्सर से पटना जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। अश्विनी चौबे ने अपने ट्विटर हैंडल से इस हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमे देखा जा सकता है कि अश्विनी चौबे जो गाड़ी पलटी है उसका मुआयना कर रहे हैं। यह हादसा मिथिला और नारायणपुर के बीच में हुआ है।

अश्विनी कुमार ने खुद इस घटना की जानकारी देते हुए इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, बक्सर से पटना जाने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों एवं चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं।

अस्पताल पहुंचने के बाद खुद अश्विनी चौबे ने घायलों का इलाज करवाया और उनका हाल जाना। उन्होंने लिखा, डुमराव अनुमंडल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों को लेकर आया हूं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो पुलिसकर्मी को अधिक चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लेकर एम्स पटना रवाना हो रहा हूं। सभी पुलिसकर्मी एवं चालक खतरे से बाहर है। प्रभु श्रीराम सभी को शीघ्र स्वस्थ करें। सभी ने जो बहादुरी दिखाई, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। प्रभु श्रीराम की कृपा से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया है।

अश्विनी चौबे ने कहा बीजेपी के कार्यकर्ता अजय तिवारी, मेरे अंगरक्षक नागेंद्र कुमार चौबे, मोहित कुमार, धनेश्वर कुमार, कुंजबिहारी ओझा, एएसआई जयराम कुमार, मुकेश कुमार, सुजॉय कुमार, प्रेमकुमार सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए नहर में पलटी गाड़ी से पुलिसकर्मियों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+