Road Accident: सड़क हादसे में गांव के ही चाचा भतीजे की मौत, विपिन कुमार की 6 महीने पहले ही हुई थी शादी
Road Accident In Nalanda: सड़क हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों व्यक्ति बाज़ार से गांव जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत के गाल में समा गए।

Nalanda News: बिहार के नालंदा ज़िले में 'तेज़ रफ्तार के कहर' से दो लोगों की जान चली गई। गांव के रिश्ते में दोनों चाचा भतीजे लगते थे। तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन चपेट में आने से 24 वर्षीय विपिन कुमार और 40 वर्षीय मनोज कुमार की मौत हो गई।
विपिन और मनोज की मौत की खबर मिलने से गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बाज़ार से अपने घर हसनी गांव (चंडी थाना क्षेत्र) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई।
कमलदेव प्रसाद का बेटा विपीन कुमार माधोपुर (चंडी थाना क्षेत्र) बिहार शरीफ मुख्यालय से इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदकर ले जा रहा था। वहीं बिहार शरीफ में ही पेंटिंग का काम करने वाले गांव के मनोज कुमार ( पिता बसंत रविदास शाम) को भी साथ ले लिया।
विपिन और मनोज बाइक पर सवार होकर गांव जा ही रहे थे कि डोइया-मेयार गांव (नूरसराय थाना क्षेत्र) कूट फैक्ट्री के स्टेट हाईवे के पास हादसे का शिकार हो गए। घटना ते तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाया गया।
अस्पताल ले जाने के क्रम में ही दोनों की मौत हो गई। विपीन कुमार की छह महीने पहले ही शादी हुई थी, वह माधोपुर में इलेक्ट्रॉनिक शॉप चलाता थ। वहीं मनोजा पेंटर का काम करता था। उसके तीन बच्चे (दो बटा और एक बेटी) पत्नी हैं।












Click it and Unblock the Notifications