सारण: दो लोगों की हुई संदिग्ध मौत और चार की हालत गंभीर, जहरीली शराब पीने की आशंका

सारण: दो लोगों की हुई संदिग्ध मौत और चार की हालत गंभीर, जहरीली शराब पीने की आशंका

सारण, 02 अगस्त: बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार और लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी लोगों की ऐसी हालत के पीछे जहरीली शराब पीने की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों के आंखों की रोशनी भी गायब होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 Two no more and four hospitalized in Bihar Saran district

यह घटना सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रामदास पुर गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 01 अगस्त की रात कुछ लोगों ने पार्टी की थी। चर्चा है कि इस पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने शराब का सेवन भी चोरी-छिपे किया था। शराब के सेवन के बाद सबकी हालत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह सभी लोग दिहाड़ी मजदूर बताए जा रहे है। वहीं, अस्पताल में भर्ती चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों के आंखों की रोशनी भी गायब होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों में गांव के भिखारी शाह के 25 वर्षीय पुत्र मिंटू शाह एवं हरेंद्र प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र रोहित प्रसाद बताए जाते हैं। वही बीमार लोगों में सुनील कुमार, रेमल दास एवं राजेन सिंह बताए जाते हैं।

इस घटना के बाबत मृतक मिंटू शाह की पत्नी रमिता कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात में उनके पति शराब पीकर आए थे। उन्होंने बताया था कि वे दो गिलास शराब पिए थे। घर आने पर वह उल्टी करने लगे। हम उसे पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल में इलाज करवा रहे सुनील कुमार एवं राजन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में पानापुर बाजार के आगे एक स्थान पर 5-6 लोग बैठ कर शराब पी थी।

शराब पीने के बाद सभी लोग अपने अपने घर चले गए। शराब कहां से आई थी यह जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन शराब पीने से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। तो वहीं, इस घटना पर जिला पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+