Bihar News: दो बदमाशों ने जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में किया कांड, विरोध करने पर दाग दी गोली

Loot In Train: बिहार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। प्रदेश के किसी ने किसी ज़िले से आपराधिक वारदातों की ख़बर पढ़ने को मिल ही जा रही है। ताज़ा मामला कर्पूरी ग्राम स्टेशन का है, जहां दो बदमाशों ने ट्रेन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

ट्रेन में लूट की घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में दरभंगा से अमृतसर जा रही थी, इसी दौरान कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। यात्रियों ने विरोध किया तो गोली चला दी। जिसमें एक मुसाफिर ज़ख्मी भी हो गया।

Two miscreants created a ruckus in Jan nayak Express train, loot In Train Bihar News

स्थानीय लोगों की मानें तो घटना की वजह से क़रीब एक घंटे तक जननायक एक्सप्रेस ट्रेन कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। घायल यात्री की पहचान बेतिया जिले के रहने वाले मिट्ठु कुमार के रूप में हुई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घायल यात्री मिट्ठु कुमार की मानें तो जननायक एक्सप्रेस की साधारण बोगी में वह दरभंगा से अमृतसर जाने के लिए चढ़ा था। कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के पास इसी दौरना दो की तादाद में बदमाश चढ़े और लूटपाट मचाने लगे। जब इसका विरोध किया तो फायरिंग शुरू कर दी।

फ़ायरिंग के दौरन उसके बांये पैर में गोली लगी, और वह बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। बदमाशों ने उसके रुपये और मोबाइल भी छीन लिए। इसके साथ ही अन्य लोगों के सामान और रुपये भी लूट लिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं।

अब तो ट्रेन यात्रा में भी लोग ख़ुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, जबकि ट्रेन में रेल पुलिस भी होती होती है। इसके बाद भी खुलेआम वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+