रेलवे ट्रैक पर दिखा दो खतरनाक 'डिब्बा', रोक दी गई उस रूट पर सभी ट्रेनें

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में बड़ा हादसा होते-होते टला है। यहां बारसोई-रायगंज रेलवे ट्रैक पर दो जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया है। रेलवे ट्रैक पर जिंदा बम मिलने से इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। बारसोई- राधिकापुर रेल सेवा को भी रोका गया है।

Two live bombs found on railway track in Katihar

कुछ यात्रियों ने रेल ट्रैक पर कुछ छोटा डिब्बा-सा रखा देखा और शोर मचाना शुरु किया। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो बम जैसी कोई डिब्बा सा देखकर उन्होंने तुरत जीआरपी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जीआरपी इसकी जांच कर रही है। कुछ देर के लिए ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है।

एसपी रेलवे ने बताया कि बंगाल के बावनगंज के समीप लो इंटेंसिटी का दो देसी बम रेलवे ट्रैक के समीप से बरामद किया गया। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आतंकी या उग्रवादी गतिविधि को लेकर रेल पुलिस ने तत्काल कुछ भी बताने से इनकार किया है। कटिहार से बम निरोधक दस्ता भी रवाना किया गया। कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन बाधित रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+