Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: 100 लोगों ने घर पर बोला हमला, 2 की हत्या, 3 के हाथ-पैर तोड़े

पटना। दबंगों की दबंगई का नंगा नाच बिहार के जहानाबाद जिले में देखने को मिला जहां लगभग 100 की संख्या में आए लोगों ने एक परिवार पर अपना कहर ढाया। मिश्र बिगहा गांव में दबंगों ने एक ही घर के पांच लोगों को उठा लिया और गांव से बाहर ले जाते हुए बेदर्दी से इनकी पिटाई की जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन लोगों के हाथ-पैर टूट गये और वे गंभीर रूप से जख्मी हैं।

Two killed and three injured by powerfuls in Jahanabad, Bihar

इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। पिछले 3 वर्षों से आरोपी और दबंगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसे कल देर रात अंजाम दे दिया गया। वही दबंगों द्वारा किए गए इस तांडव के बाद पूरे गांव में उपद्रव का माहौल कायम हो गया और दो गुटों में गांव वाले बंट गए। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया। हलांकि मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है जहां जिले के मिश्र बिगहा गांव में पिछले 3 वर्षों से चल रहे जमीन विवाद को लेकर दबंगों का तांडव देखने को मिला। लगभग 100 की संख्या में आए दबंगों ने पीड़ित परिवार के पांच लोगों को उठाकर गांव से बाहर ले गए जहां बेदर्दी से पिटाई की गई जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अहले सुबह जब मामले की जानकारी आस-पास के गांव वालों को हुई तो पूरे गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल कैंप कर रही है।

Two killed and three injured by powerfuls in Jahanabad, Bihar

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से लाली यादव और वीरेंद्र यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में लाली यादव ने गांव के दबंगों का सहारा लिया और देर रात लगभग 100 की संख्या में वीरेंद्र यादव के घर पहुंचे दबंगों ने वीरेंद्र यादव सहित परिवार के पांच लोगों को उठाते हुए गांव के बाहर ले गए जहां उनकी जमकर पिटाई की गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई तो 3 का हाथ पैर टूटा हुआ है और वह गंभीर रूप से घायल है। जिसमें से चार घायलों को डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है तो इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है। हालांकि प्रशासन ने पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+