बिहार: दो सहेलियों में हुआ प्यार, शादी का फैसला कर घर से हुईं फरार

दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को प्यार के बारे में बताया तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गईं। पुलिस ने बाद में दोनों को खोज निकाला।

पटना। बिहार के कटिहार जिले में दो लड़कियों के प्यार की एक घटना सामने आई है जिसमें शादी करने का फैसला लेकर दोनों घर से फरार हो गईं। दोनों के बीच रिलेशन की खबर पाकर उनके परिवारवालों ने समझाने की कोशिश की लेकिन इन दोनों पर प्यार का ऐसा भूत सवार था कि वे घर से भाग गईं। इसके बाद एक लड़की के पिता नजदीकी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए थानेदार को लिखित शिकायत दी।

दो सहेलियों में हुआ प्यार, शादी का फैसला कर घर से हुईं फरार

थाने में मिली लिखित शिकायत को देख पुलिस वाले भी चक्कर खा गए क्योंकि उसमें लिखा था कि मेरी बेटी एक लड़की से प्रेम करती है और उसके साथ शादी करने के लिए घर से फरार हो गई है। हलांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और दोनों लड़कियों को को खोजकर थाने ले आई।

यह अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला कटिहार जिले का है। जहां जिले के ही सहायक थाना क्षेत्र कि रहने वाली प्रीति (काल्पनिक नाम ) को लवली (काल्पनिक नाम) से प्यार हो गया। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई करती थीं। स्कूल की पढ़ाई के दौरान इन दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फिर दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को इस प्यार के बारे में बताया। घरवालों ने दोनों के प्यार का विरोध किया दोनों सहेली फरार हो गईं।

वहीं लड़की के पिता बेटी के घर से फरार हो जाने को लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देते हुए थानेदार से बेटी को बरामद करने की बात कही। थानेदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू की और दोनों लड़कियों को बरामद करते हुए थाने ले आए। फिर दोनों के परिवार वाले थाने पहुंचे और अपनी लड़की को ले जाने की बात कहने लगे। पर लड़कियां अपने परिजनों के साथ घर जाना नहीं चाह रही थीं। उनको समझा-बुझाकर घर भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+