गंगा किनारे सेल्फी लेते हुए दो इंजीनियरिंग छात्र नदी में गिरे, डूबकर मौत

पटना। बिहार के भागलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के 2 छात्र शाम को टहलने निकले थे और गंगा के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे तभी पैर फिसलने से दोनों गंगा नदी में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। गंगा में डूबने की जानकारी उनके साथ घूमने के लिए निकले 2 छात्रों ने प्रिंसिपल को दिया। प्रिंसिपल ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को खोजना शुरू कर दिया पर अब तक दोनों की लाश बरामद नहीं हुई है।

Two engineering student died when they fell taking selfie in Patna

मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले 4 छात्र एक साथ गंगा नदी के किनारे घूमने के लिए शाम को निकले थे। घूमने के दौरान 2 छात्र नदी के किनारे सेल्फी लेने लगे तभी अचानक एक पैर फिसल गया और गिरते-गिरते उसने अपने दोस्त का भी हाथ पकड़ लिया जिससे दोनों गंगा नदी में गिर गए। डूबने से दोनों की मौत हो गई। वहीं उनके साथ टहलने आए अन्य दो साथियों ने मामले की जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल को दी।

जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल के साथ-साथ नजदीकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। दो छात्रों की लाश को गंगा नदी से निकालने की कोशिश करने लगी। अब तक दोनों की लाश को बरामद नहीं किया गया है। हिमांशु सबौर का रहने वाला है तो रूपेश मोतिहारी का निवासी है। इस घटना के बाद मामले की जानकारी दोनों के घरवालों को दी गई तथा रोते-बिलखते दोनों के घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव को तलाशने की कोशिश कर रही है। पर अब तक दोनों की लाश का कुछ पता नहीं चला है। शव को ढूंढने के लिए गोताखोर की भी मदद ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+