बिहार: पुलिस ने मुठभेड़ में दो डकैतों को मार गिराया, 4 फरार

पटना। सोना चांदी के दुकान में डकैती कर फरार हो रहे डकैतों को बुधवार की देर रात पुलिस ने घेर लिया और दोनों तरफ से जमकर मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें 2 को पुलिस ने मार गिराया। 4 डकैत भागने में कामयाब रहे। वहीं पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों कुख्यात अपराधी हैं जिनके ऊपर लूटपाट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात करते हुए फरार होने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला बिहार के कटिहार जिले का है।

 Two dacoits killed in police encounter in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित झा मार्केट पीके ज्वेलर्स में देर रात 6 डकैत घुसे और दुकान में डकैती कर फरार हो रहे थे तभी नवगछिया और कुरसेला पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दो अपराधी मारे गए। दोनों के लाश को भवानीपुर टावर चौक के पास सड़क के किनारे से बरामद किया गया है कि लाश के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

एक अपराधी को 5 गोली लगी है तो दूसरे अपराधी को दो गोली लगने की बात बताई जा रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जिले के एसपी पंकज सिन्हा समेत कई थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। फिलहाल दोनों लाश की शिनाख्त कर ली गई है। मुठभेड़ में मारे जाने वाले अपराधी में से एक रसूलपुर गांव का रहने वाला राहुल कुमार है तो दूसरा गेड़ाबाड़ी कटिहार का संदीप कुमार महतो। वहीं पुलिस ने अपराधी के पास से एक अपाची बाइक बरामद की है जिस पर पुलिस लिखा हुआ है तो दुकान से लूटे गए जेवरात नगदी मोबाइल समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाश की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही इस घटना में शामिल सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+