बिहार स्टेट हाईवे पर ट्रक लोगों को कुचलता चला गया, चार की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शवों को कब्जें लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना साहेबगंज के पकड़ी बसारत के पास स्टेट हाइवे 74 की है। साहेबगंज की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों गाड़ियों की चपेट में दो बाइक सवार और दो लोग भी आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दो की मौत मौके पर हो गई जबकि एक ने अस्पताल के रास्ते और दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में सत्येन्द्र मिश्रा और प्रभु तिवारी देवरिया के जबकि सहबीर मिश्रा और रामश्रेष्ठ पकड़ी के ही हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। बता दें कि ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है












Click it and Unblock the Notifications