Bihar Politics: ' रेड सिग्नल की वजह बारिश', अजीबो गरीब बयान देकर घिरीं बिहार सरकार की परिवहन मंत्री
Bihar Transport Minister Sheela Mandal के एक बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी महिला कोटे से परिवहन मंत्री बनीं शीला मंडल को घेरना शुरू कर दिया है। दरअसल शीला मंडल बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मीडिया से मुखाति हो रही थीं।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने लोगों के हो रहे चालान और ट्रैफिक लाइट पर दिन भर लाल बत्ती जलने के मसले पर अजीबो गरीब बयान दिया है। ग़ौरतलब है कि इन दिनों पटना में परिवहन विभाग की तरफ से नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं, जिससे वाहन चालक और आम लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं।

आम लोगों को हो रही परेशानी से जुड़े मसले पर परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अजीबो गरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे की दर पर काबू पाने के लिए चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों के ट्रैफिक नियमों के पालन करने की भी बात कही। मोटरसाइकिल चालक के साथ पीछे बैठे लोग भी हेलमेट पहन रहे हैं।
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त और लोगों की हिफ़ाज़त के लिए कैमरे लगाए गये हैं, यह बिल्कुल भी ग़लत नहीं है। पटना में लोग चेकिंग के नाम पर अपना रूट ही बदल लेते थे, लेकिन अब यह मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ही नियम बनाए जाते हैं, सभी को इसका पालन करना चाहिए।
पटना में कई जगहों पर खरबा ट्रैफिक सिग्नल की वजह से लगातार लाल बत्ती जली रहती है। इस बाबत जब परिवहन मंत्री से सवाल किया तो उन्होंने बेतुका बयान देते हुए कहा कि बरसात के मौसम की वजह से इस तरह की परेशानी हो रही है।
बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल के इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में कहा कि परिवहन मंत्री जी को जानकारी का आभाव है। अगर राजधानी में ट्रैफिक लाइट खराब है तो उसे सही करवाना चाहिए, ना कि यह कहना चाहिए कि बारिश की वजह से रेड सिग्नल है।
राज्यसभा सांसद सतीश दुबे ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले, लोगों को जाम से निजात मिले इसलिए ट्रैफिर लाइट का दुरुस्त रहना ज़रूरी है। बिहार सरकार में जाहिल मंत्रियों की कमी नहीं है, जो इस तरह की बेतुकी बयानबाज़ी करते हैं। जिस मामले की जानकारी नहीं हो उस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बारिश से ट्रैफिक सिग्नल रेड होने का क्या मतलब है। परिवहन मंत्री को परिवहन वयवस्था की जानकारी ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications