Araria News: महिला के ऊपर से गुज़र गई ट्रेन, लेकिन बाल भी नहीं हुआ बांका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Araria Viral Video: 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' यह कहावत बिहार के अररिया ज़िले में पूरी तरह से चरितार्थ होते दिखी, जब बथनाहा रेलवे स्टेशन पर एक महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुज़र गई और उसका बाल भी बांका नहीं हुआ।

मौत को भी मात जैसे नज़ारे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुज़र रही है और वह ट्रैक के बीच में लेटी हुई है।

Train passed over woman, but not even a hair was damaged, viral video of araria bathnaha station

मालगाड़ी के गुज़रने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे महिला को वहां उठाया। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मौत के मंज़र को करीब से देखने के बाद महिला कुछ देर तक सुन्न रह गई।

मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो मंगलवार है, जहां बथानाहा स्टेशन यार्ड में ट्रेक नंबर पांच पर मालगड़ी खड़ी थी। एक महिला उसके नीचे से ट्रैक पार करने जा रही थी, तभी अचानक मालगाड़ी चल पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ट्रैक पर ही लेट जाने की सलाह दी और महिला वहीं लेट गई।

महिला की पहचान स्टेशन चौक की रहने वाली स्व. लक्ष्मी मिश्रा की पत्नी कनकलता देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला के बेटे और देवर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस वजह से भी महिला थोड़ा डिस्टर्ब रहने लगी है।

राहुल कुमार (स्टेशन अधीक्षक) ने कहा कि स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज की सुविधा है। इसके बावजूद लोग अपनी जान को जोखिम में डालते रहते हैं। रेलवे ट्रैक पार करते समय कोई हादसा हो जाए तो लोग रेल प्रशासन को ही ज़िम्मेदार ठहराते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर लगातार गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। रेलवे प्रबंधन को चाहिए कि स्टेशन और यार्ड की घेरा बंदी कर दी जाए, ताकि लोग चाहकर भी रेलवे ट्रैक पार ना कर सकें और ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+