Train Accident Tamilnadu: ट्रेन नं.12578 के 4 AC डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे अधिकारी ने बताया कैसे हुई दुर्घटना
Train Accident Tamilnadu News Update: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर से दिल दहलाने देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां एक एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे की वजह से पैसेंजर ट्रेन की दो बॉगी में आग लग गई। आइए जानते है पूरा मामला
ट्रेन नंबर 12578, मैसूरु जंक्शन- दरभंगा बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन कावरापेट्टई (चेन्नई डिवीज़न) में हादसे का शिकार हो गई। मालगाड़ी से टकराने की वजह से पैसंजर ट्रेन की दो बॉगियों में अग लग गई, वहीं एक्सप्रेस ट्रेन के चार वातानुकुलित डिब्बे पटरी से उतर गए।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए रेलवे अधिकारी शशांक ने बताया कि सुबह 10:30 बजे बागमती एक्सप्रेस ट्रेन मैसूर से दरभंगा की ओर रवाना हुई थी। मैसूर से पेरम्बूर होते हुए दरभंगा जाने वाली ट्रेन रात करीब 8.30 बजे तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास मालगाड़ी से टकरा गई।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ में आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ मुसाफिरों को चोटें आईं हैं, लेकिन बुरी तरह ज़ख्मी होने की कोई ख़बर नहीं मिली है। रेलवे अधिकारी और अन्य टीम मौका ए वारदात पर पहुंच गई है। हालातों का जायज़ा लिया जा रहा है। चेन्नई सेंट्रल से चिकित्सा राहत वैन और बचाव दल को भी भेजा गया है।
#WATCH | Six coaches of Train No.12578 (MYS-DBG) Mysore to Darbhanga were derailed after it collided with a goods train at around 20.30 hours. No causalities were reported. A few people were injured. The medical relief van and rescue team have started to move from Chennai… https://t.co/X9nIQ6uk3U pic.twitter.com/LPqfeXsF68
— ANI (@ANI) October 11, 2024












Click it and Unblock the Notifications