Bihar News Today: आज पटना में होगा सनातन महाकुंभ, जहानाबाद में ट्रैफिक रूट में बदलाव
Bihar Hindi News Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे (Bihar Today 6 July) में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। चलिए देखीं, आज 6 जुलाई को बिहार में का-काहे के चर्चा बा।
6 जुलाई को पटना में होगा सनातन महाकुंभ, शामिल होंगे बागेश्वर बाबा
भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के समापन पर 6 जुलाई को पटना के गांधी मैदान में भव्य 'सनातन महाकुंभ' का आयोजन होगा। इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मकसद सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बागेश्वर बाबा, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई नामचीन चेहरे शिरकत करेंगे।

मोहर्रम को लेकर जहानाबाद में ट्रैफिक रूट में बदलाव
मोहर्रम को लेकर जहानाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च किया गया है और जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम अलंकृता पांडे और एसपी विनीत कुमार ने शांति और सौहार्द के लिए समीक्षा बैठक भी की है। इसके साथ ही 6 जुलाई से 7 जुलाई तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
6 जुलाई को प्रशांत किशोर खोलेंगे BJP अध्यक्ष का 'काला चिट्ठा'
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एलान किया है कि वे 6 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार बीजेपी अध्यक्ष से जुड़ा 'काला चिट्ठा' सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें कई अहम खुलासे किए जाएंगे, जो प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा सकते हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आएंगे भजन लाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 6 जुलाई को पटना के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला बिहार दौरा होगा। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और पार्टी नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications