Bihar Today: बिहार में आज रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, पटना-पिंक बस भी शामिल

Bihar Hindi News Today- 9 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज नौ अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

बिहार में आज रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने रक्षाबंधन पर पटना और मुजफ्फरपुर के सभी रूटों पर 9 अगस्त को महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया है। साथ ही, पटना में चलने वाली पिंक बसों में भी महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

bihar today news

आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
अगस्त महीने में बिहार सरकार के सभी सरकारी कर्मचारियों को कुल 7 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। इनमें पांच रविवार के साथ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी शामिल है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को हरतालिका तीज पर वैकल्पिक छुट्टी का प्रावधान भी रहेगा। इससे पहले 4 अगस्त को सावन की अंतिम सोमवारी की छुट्टी रही थी।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में आज यानी शनिवार, 9 अगस्त को मौसम आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना कम हो जाएगी। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम उमस भरा रहेगा, जिससे गर्मी का अहसास अधिक होगा।

राजगीर में पहली बार एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप
बिहार में पहली बार 9 और 10 अगस्त, 2025 को 'एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025' का आयोजन होगा। यह भव्य प्रतियोगिता राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें 9 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी। भारत के अलावा चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया और नेपाल की टीमें भी इस टूर्नामेंट में मैदान में उतरेंगी।

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह बिहार की मसौदा मतदाता सूची से बाहर किए गए करीब 65 लाख मतदाताओं का विवरण 9 अगस्त तक उपलब्ध कराए। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने चुनाव आयोग के वकील से यह भी कहा कि हटाए गए मतदाताओं का डेटा राजनीतिक दलों के साथ पहले ही साझा किया जा चुका है, इसलिए इसकी एक प्रति गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) को भी सौंपा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+