Bihar Today: आज पुनौरा धाम मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, विद्यालयों में अवकाश का आदेश
Bihar Hindi News Today- 8 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 8 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।
आज पुनौरा धाम मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर की आधारशिला रखने जा रहे हैं। यह मंदिर अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पुनौरा धाम को माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है।

इस पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। मंत्रोच्चार के बीच, 67 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनने वाले भव्य मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी।
परियोजना की विशेषताएं
बिहार कैबिनेट ने 1 जुलाई 2024 को मंदिर परिसर के एकीकृत विकास के लिए ₹882.87 करोड़ की मंजूरी दी थी।
- ₹137 करोड़ - पुराने मंदिर और परिसर के विकास हेतु
- ₹728 करोड़ - पर्यटन सुविधाओं के विकास पर
- ₹16 करोड़ - 10 वर्षों के रखरखाव के लिए
- निर्माण कार्य का दायित्व BSTDC को सौंपा गया है।
- श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति नामक 9-सदस्यीय ट्रस्ट का गठन।
मंदिर परिसर में क्या-क्या होगा?
यज्ञ मंडप, संग्रहालय, सभागार, कैफेटेरिया, बच्चों का खेल मैदान, धर्मशाला, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, परिक्रमा पथ, पार्किंग, सौंदर्यीकृत माँ जानकी कुंड आदि।
- स्थान: पुनौरा धाम, सीतामढ़ी
- तिथि: 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार)
- समय: दोपहर 1 बजे
विद्यालयों में अवकाश का आदेश
सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश जिलाधिकारी ऋचा पांडेय द्वारा जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा और आवागमन में कठिनाई को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मेरा प्रखंड, मेरा गौरव - वोटिंग का आखिरी मौका!
बिहार पर्यटन विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'मेरा प्रखंड, मेरा गौरव' अभियान के अंतर्गत वोटिंग की अंतिम तारीख 8 अगस्त 2025 है! बिहार के 13 प्रखंडों के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से अपने पसंदीदा स्थल को चुनें और बनाएं उसे People's Choice Award का विजेता!
वोट करने के लिए जाएं:
[https://tourism.bihar.gov.in/en/contest/mera-prakhand-mera-gaurav](https://tourism.bihar.gov.in/en/contest/mera-prakhand-mera-gaurav)












Click it and Unblock the Notifications