Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धान काटने दादी के साथ गई मासूम से दुष्कर्म, दादी ने खेत मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई

पटना। बिहार में सुपौल जिले के कोरियापट्टी पुल के पास एक दादी के साथ खेत पर आई मासूम से खेत मालिक के बेटे ने रेप किया। दादी अपनी पोती के साथ धान काटने आई थी। वहीं, थोड़ी देर बाद पोती को प्यास लगने लगी, लेकिन वहां पीने का पानी नहीं था। इसी बीच खेत मालिक का बेटा उधर पहुंचा तो दादी ने अपनी पोती को घर पर छोड़ देने का आग्रह किया। वह पोती को वहां से ले गया और रास्ते में एक बांसबाड़ी में उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे घर पर छोड़ दिया। शाम को जब दादी खेत से लौटी तो पोती को रोते देख उसे अनहोनी का शक हुआ।

three years girl physically harassed by young man in bihar

पोती ने रोते हुए सारी बात बताईं। जिसके बाद खेत मालिक से उसके बेटे की शिकायत की। मगर, बेटे को फटकारने के बजाए खेत मालिक का परिवार बुढ़िया से ही मारपीट करने लगा। जिसके बाद दादी ने पुलिस से शिकायत की। जदिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जांच के आदेश दे दिए। बच्ची का मेडिकल कराया। उसके बाद बलात्कार के आरोपी भूषण कुमार को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+