इंजीनियरिंग के 3 छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में भयानक सड़क दुर्घटना में तीन इंजीनियरिंग के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। सभी छात्र पटना से परीक्षा देकर लौट रहे थे तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनको रौंद दिया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत सभी छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस के द्वारा उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई तथा रोते-बिलखते परिजन वहां पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में लिया।

Three engineering student killed in accident in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजधानी पटना के बिहटा का है जहां देर सोमवार की देर शाम राजधानी पटना से परीक्षा देकर लौट रहे इंजीनियरिंग क्लास के तीन छात्र अचानक सड़क हादसे के शिकार हो गए। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के खगौल मुख्य मार्ग में विष्णुपुरा बुढ़िया माई मंदिर के पास का है जहां तीनों एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही ट्रक के चपेट में सभी आ गए और इस दौरान सभी की मौत हो गई।

सड़क हादसे की जानकारी जैसे ही नजदीकी थाने को मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, फिर सभी की पहचान नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र के रूप में की गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक भागने में कामयाब रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वहीं मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से एनआईटी के 3 छात्रों की कल शाम दर्दनाक मौत हो गई। तीनों छात्र दरभंगा, गया व पालीगंज के रहने वाले हैं जिनके परिजनों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+