18 करोड़ के हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, बड़े गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने उनके पास से 18 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का छह किलो 75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया है।

पटना। लोकल पुलिस और डीआरआई पटना टीम की संयुक्त कार्रवाई से एक बहुत बड़े तस्कर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो हेरोइन की तस्करी करने में माहिर थे। पुलिस ने उनके पास से 18 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का छह किलो 75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया है। वहीं इसकी तस्करी करने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी सुपौल जिला के हसनपुर से हुई है जहां के हसनपुर कुफा स्थित टोल प्लाजा के पास छापेमारी करते हुए ट्रक से यह हेरोइन का बहुत बड़ा खेप बरामद की गई।

भूसे के भीतर छुपाई गई थी हेरोइन

भूसे के भीतर छुपाई गई थी हेरोइन

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरआई पटना के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक में भरे भूसे के भीतर छुपाकर मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम बनाई गई और लोकल पुलिस की मदद से सुपौल जिला के हसनपुर कुफा स्थित टोल प्लाजा के पास सघन चेकिंग अभियान लगाया गया। यहां छापेमारी करते हुए एक ट्रक से 18 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का छह किलो 75 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

बाराबंकी के रहनेवाले हैं तस्कर

बाराबंकी के रहनेवाले हैं तस्कर

इसमें ट्रक मालिक अली अहमद, ट्रक चालक सुनील कुमार और खलासी राम किशोर शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान यह पता चला कि सभी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं जो मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। इनके द्वारा हेरोईन के इस खेप को भूसा लदे ट्रक में एक तहखाना बनाकर छिपाया गया था जिसे बिहार के रास्ते लखनऊ पहुंचाने के फिराक में थे।

पुलिस ने किया मास्टरमाइंड को गिरफ्तार

पुलिस ने किया मास्टरमाइंड को गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए, डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ के बाद यह पता चला कि इन लोगों के द्वारा आज से 3 दिन पहले गुवाहाटी से हीरोइन के इस बहुत बड़े खेप को लेकर चले थे जिसे लखनऊ में आपूर्ति करना था। तस्करों के द्वारा इस तरह की बात कहे जाने के बाद डीआरआई अधिकारियों ने लखनऊ डीआरआई इकाई को इस मामले की जानकारी तथा कार्रवाई करते हुए धंधे के मास्टरमाइंड नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+