Bihar News: इस बार लैंडिंग नहीं उड़ान भरने की वजह से सुर्खियों में Darbhanga Airport, जानिए मामला

Darbhanga Airport, Bihar News: बिहार के दरभंगा ज़िला का एयरपोर्ट एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। इस बार दरभंगा एयरपोर्ट लैंडिंग नहीं बल्की उड़ान को लेकर चर्चा में है। मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा एयरपोर्ट से इलाज के लिए स्ट्रेचर समेत मरीज बैंगलोर पहुंचाया गया।

आपको बता दें कि इससे पहले रात में लैंडिंग कर दरभंगा एयरपोर्ट सुर्खियों में आया था। वहीं अब दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट विमान के कर्मचारियों ने स्ट्रेचर समेत मरीज़ को उड़ान भर कर सुर्खियां बटोरी हैं। शाहिद रज़ा ने मधुबनी के एयरक्राफ्ट इंजीनियर खालिद हुसैन की मदद से मरीज़ को इलाजे के लिए दरभंगा से दरभंगा से बैंगलोर ले जाने में कामयाबी हासिल की है।

This time Darbhanga Airport in headlines for taking off and not for landing, Bihar news in hindi

दरभंगा एयरपोर्ट से स्ट्रेचर के साथ मरीज़ की उड़ान को एक पॉजिटिव मैसेज से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं लोगों में यह उम्मीद जगी है कि दरभंगा के अलावा विभिन्न ज़िलों से मरीज़ों को आपात में हवाई सेवा से भी इलाज के लिए सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है।

मरीज़ को रीढ़ की हड्डी में तकलीफ़ थी, इस वजह से वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। अब उन्हें हवाई सेवा के ज़रिए बैगलोर में इलाज के लिए सफलतापूर्वक पहुंचा दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले विमान ने रात में दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने के साथ, उड़ान भी भरी थी।

आपको बता दें कि रात के वक्त दरभंगार एयपोर्ट पर रोशनी का पर्याप्त इंतज़ाम नहीं है। इसके बावजूद 189 यात्रियों के साथ रात में स्पाइस जेट जहाज़ की सफल लैंडिंग हुई थी। सैटेलाइट के ज़रिए बहिफाज़त सारे काम को पूरा किया गया।

दरभंगा एयरपोर्ट के नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह एक सकरात्मक पहल की शुरुआत हुई है। आपात सेवा के अभाव में कई मरीज़ों की जान जा चुकी है, लेकिन अब लोग दरभंगा एयरपोर्ट से आपात सेवा का लाभ भी ले पा रहे हैं, यह बहुत ही खुशी की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+