पटना में हत्थे चढ़ा महंगी बाइक और कारें चुराने वाला, बोला- प्रेमिकाओं के लिए ​करता हूं ये

पटना। बिहार की राजधानी में चोरी करते पकड़े गए एक युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने करतूतों के पीछे अपनी दिलचस्प कहानी सुनाई। उसने कहा कि वो प्रेमिकाओं की डिमांड पूरी करने के चक्कर में चोर बन गया है। वह सिर्फ महंगी स्पोर्ट्स बाइक और कारें ही उठाता। उन्हें बेचकर मिले पैसों को प्रेमिकाओं पर खर्च करता। उनके लिए महंगे गिफ्ट्स खरीदता था।''

news

ऐसे हत्थे चढ़ा महंगी बाइकों का चोर
गुरुवार देर रात युवक सहायक थाना क्षेत्र के पीएनटी मोहल्ले में अपने तीन दोस्तों के साथ एक कार की चोरी करने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे चोरी करते देख लिया और पकड़कर खूंटे से बांध दिया। इस बीच युवक के तीन दोस्त मौके से फरार हो गए। लोगों ने युवक की लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ की चंगुल से छुड़ाया।

तीन और की तलाश
पुलिस को पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल उराव बताया। उसने कहा कि वह सपनी हसनगंज का रहने वाला है। अब उसके फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+