CCTV में कैद हुई रामविलास पासवान के नेता की चोरी तो कहा विपक्ष की चाल

पैसा वापस करते हुए नेता ने कहा कि मुझे विपक्षियों द्वारा बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

पटना। एक प्रतिष्ठित और जाने-माने नेता की शर्मनाक करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद लोगों ने चोर नेता को रंगेहाथ पैसे के साथ पकड़ लिया। फिर सभी से नजर चुराते हुए उन्होंने पैसा दिया और इसे विरोधियों की साजिश बताइ।

CCTV में कैद हुई रामविलास पासवान के नेता की चोरी तो कहा विपक्ष की चाल

दरअसल हुआ यूं की नेताजी अपनी बाइक की रिपेयरिंग के लिए गैरेज में गए थे। जहां बाइक रिपेयरिंग कराने के दौरान वो गैरेज के कैश काउंटर के पास बैठे हुए थे और गैरेज के मालिक से बातचीत कर रहे थे। तभी किसी काम को लेकर गैरेज के मालिक काउंटर छोड़कर बाहर गए और जब वापस आया तो काउंटर में पैसे नहीं थे। दुकानदार को शक हुआ कि आखिरकार ये पैसा कहां गया। शक होनों पर जब CCTV फुटेज खंगाली गई तो नेताजी की शर्मनाक करतूत सामने आई। गैरेज के मालिक के सामने बैठे नेता, मालिक के जाने के बाद झट से उठा और कैश काउंटर से पैसे निकालकर अपनी कुर्सी पर बैठ गया।

सीसीटीवी फुटेज में अपनी करतूत देखने के बाद नेता लज्जित हो गए और दुकानदार को पैसा वापस कर दिया। जिसके बाद ये चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर पर होने लगी। चोर नेता रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा का चर्चित नेता है और जिले में उसकी एक खास पहचान है। जानकारी के मुताबिक बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले राजग के एक घटक दल से संबंध रखने वाले नेता ने बाइक रिपेयरिंग दुकान से 1190 रुपए चोरी की और फिर आराम से अपनी कुर्सी पर बैठ गया।

चोरी का आरोप तब सही साबित हुआ जब दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और नेता की हरकत को अपनी आंखों से देख लिया। जिले के मदनपुर प्रखंड के घोरहत मोड़ स्थित दुकान पर नेताजी बाइक रिपेयरिंग करवाने गए थे और मौका मिलते ही उसके कैश काउंटर से पैसा चोरी कर लिए। इस बात की जानकारी दुकानदार को तब मिली जब वो पैसा चोरी कर दुकान से बाहर जा चुके थे। हालांकि CCTV फुटेज में नेता की चोरी की तस्वीर सामने आने के बाद दुकानदार ने उन्हें रोक लिया और पैसे देने की बात करने लगा। पैसे देने की बात सुनते हुए नेता ने पहले इस घटना से इनकार किया फिर पुख्ता सबूत होने के कारण दुकानदार को पैसे वापस कर दिए। पैसा वापस करते हुए नेता ने कहा कि मुझे विपक्षियों द्वारा बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि अब तक इस मामले में दुकानदार की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। जिस कारण इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। फिलहाल ये मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग चर्चित नेता को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+