Bihar Politics: CM नीतीश की नई सरकार में इन चेहरों को मिल सकती है मंत्री पद की जिम्मेदारी, जानिए नाम
Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बना ली है। इसी क्रम में नए मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट सचिवालय जल्द ही विभागों के बंटवारे के संबंध में अधिसूचना जारी कर सकता है।
बिहार में बदली सत्ता के बाद यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के कोटे से विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के लिए सबसे आगे राम प्रीत पासवान, नंद किशोर यादव, रेणु देवी और अमरेंद्र प्रताप सिंह का नाम सुर्खियों में है।

सूत्रों की मानें तो अन्य जातियों, अल्पसंख्यक समुदाय और महिला विधायकों को भी नए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सीएम नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से भाजपा के दिग्गज नेता शाहनवाज़ हुसैन को जगह मिल सकती है।
इसके अलावा भाजपा नेता नितिन नवीन, जनक राम, रामप्रीत पासवान और श्रेयशी सिंह को भी नीतीश की नई कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा जदयू कोटे से सुनील कुमार सिंह, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, अशोक चौधरी, जयंत राज और संजय झा को भी जगह मिल सकती है।
इन नामों के अलावा नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में हरि सहनी, नीतीश मिश्रा (पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के बेटे), नीरज बब्लू, जनक राम, निवेदिता सिंह और रश्मि वर्मा को मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद एक तरफ़ मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा सुर्खियों में है। वहीं दूसरी तरफ़ लोगों में सीएम नीतीश कुमार के पलटी मारने को लेकर नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अब सीएम नीतीश कुमार पर विश्वास नहीं रहा।
सीएम नीतीश कुमार को पहले विकास पुरुष के रूप में देखते थे। अब उन्होंने अपनी छवि अवसरवादी बना ली है। जनता के हितों के बारे में उन्होंने सोचना छोड़ दिया है, सिर्फ़ और सिर्फ़ अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। अब बिहार में किसी नई पार्टी के आने का इंतज़ार है।












Click it and Unblock the Notifications