Jitan Sahani News: ‘यहां कोई व्यवसाय नहीं था, उनसे जरूरतमंद उधार ले लेते थे’, मुकेश सहनी ने क्यों कहा ऐसा?
Jitan Sahani Hatyakand: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में पुलिस सफल उद्भेदन का दावा कर रही है। वहीं मुकेश सहनी जांच में सामने आए तथ्यों से इत्तेफाक रखते नज़र नहीं आ रहे हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि पुलिस एक्टिव मोड में काम कर रही है। हम लोग यही चाहते हैं कि आनन फानन में कोई बेगुनाह नहीं फंसे। गुनहगारों को सख्त से सख्त सज़ा मिले। गांव में जिस तरह से पिता कि हत्या हुई यह मैंने क्या, उन्होंने भी नहीं सोचा था।

पिता जी को गांव में ही रहना पसंद था, गांव से उन्हें काफी मोहब्बत थी। इसलिए वह दरभंगा में ही रहा करते थे। उन्हें वहां कोई परेशानी भी नहीं थी। हत्या मामले में पुलिस एक्शन मोड में काम कर रही है। है। सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री समेत देश, प्रदेश के पक्ष और विपक्ष लगभग नेताओं ने फोन कर संवेदना व्यक्त की है।
सभी लोगों ने आश्वस्त किया है कि वग हम लोगों के साथ हैं। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारी लगातार जांच में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में ठोस सबूत निकालना है। मेरी यही मांग है कि जो दोषी है, उसे सज़ा मिले, कोई निर्दोष नहीं फंसे।
गुनहगार को जल्द से जल्द सख्त सज़ा गी जाए, ताकि अपराधी इस तरह की वारदात करने से पहले सौ बार सोचे। किसी भी वारदात के दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा मिलने पर, अपराधियों का मनोबल टूटेगा और उसमें डर पैदा होगा।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ़ से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि विपक्ष का धर्म, सरकार कमियों को बताना है। वहीं पिता जीतन सहनी के ब्याज पर पैसा देने की ख़बर को उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया।
मुकेश सहनी ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना उनके पास नहीं थी। यहां कोई व्यवसाय भी नहीं था। हां, यह बात ज़रूर थी कि जरूरतमंद लोग उसने उधार पैसा ले लेते थे, बाद में लौदा भी देते थे। मुकेश सहनी ने उम्मीद जताई है कि इस पूरे मामले में गुरुवार तक सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications